IRCTC Tour Package: 22 जुलाई से सावन माह की शुरुआत हो रही है। अगर आप सावन माह में किसी धार्मिक यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो आईआरसीटीसी एक खास टूर पैकेज आपके लिए लेकर आया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको मध्य प्रदेश में महेश्वर, ओंकारेश्वर और उज्जैन घूमने का मौका मिल रहा है। ओंकारेश्वर में आपको ज्योतिर्लिंग दर्शन करने का मौका भी मिलेगा। ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग इंदौर शहर से करीब 78 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां महादेव की पूजा ममलेश्वर व अमलेश्वर के रूप में की जाती है। यहां पर भगवान शिव 33 करोड़ देवताओं के साथ विराजमान हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -