फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mobile Data: मोबाइल का डेली इंटरनेट डेटा दोपहर तक ही हो जाता है खत्म? अपनाएं ये टिप्स पूरे दिन चलेगा आपका डेटा

Sun, 05 Jul 2026 06:40 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Daily Internet Exhausted Quickly: आज के समय में अक्सर लोगों का 1.5 GB या 2 GB वाला डेली इंटरनेट मोबाइल डेटा दोपहर तक ही खत्म हो जाता है। ऐसे में कई जरूरी काम वो नहीं कर पाते हैं, या फिर उन्हें एक दिन के लिए दोबारा डेटा का रिचार्ज करना पड़ता है। ऐसे में आइए कुछ ऐसे टिप्स के बारे में जानते हैं जिससे आपका डेटा जल्दी खत्म नहीं होगा।
विज्ञापन
1 of 5
मोबाइल डेटा कैसे बचाएं? - फोटो : AI
Save Mobile Data Tips: आज के समय में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का एक बेहद अहम हिस्सा बन चुका है। सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक हम सोशल मीडिया, वीडियो और रील्स देखने के लिए लगातार इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं। मगर कई बार बहुत से स्मार्टफोन यूजर्स के साथ यह समस्या होती है कि उनका रोज का मिलने वाला 1.5GB या 2GB इंटरनेट डेटा दोपहर होने से पहले ही अचानक खत्म हो जाता है।

इसके बाद जरूरी काम के वक्त इंटरनेट स्पीड बहुत धीमी हो जाती है। इसलिए आइए इस लेख में जानते हैं कि मोबाइल की कुछ आसान सेटिंग्स को बदलकर आप अपने डेटा को पूरे दिन के लिए कैसे बचा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सोशल मीडिया ऐप्स पर 'डेटा सेवर' मोड चालू करें - फोटो : AI
सोशल मीडिया ऐप्स पर 'डेटा सेवर' मोड चालू करें
फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे ऐप्स आपके मोबाइल का सबसे ज्यादा डेटा खर्च करते हैं, क्योंकि इनमें वीडियो अपने आप (ऑटो-प्ले) चलने लगते हैं। इस फिजूलखर्ची को रोकने के लिए इन सभी ऐप्स की सेटिंग्स में जाएं और 'डेटा सेवर' विकल्प को तुरंत ऑन कर दें। इसके अलावा यूट्यूब पर वीडियो देखते समय उसकी क्वालिटी को 'ऑटो' से हटाकर 360p या 480p पर सेट कर लें।
विज्ञापन

3 of 5
गूगल प्ले स्टोर का ऑटो-अपडेट तुरंत बंद करें - फोटो : AI
गूगल प्ले स्टोर का ऑटो-अपडेट तुरंत बंद करें
हमारे फोन में ढेरों ऐप्स होते हैं जो बैकग्राउंड में खुद को अपडेट करते रहते हैं। इससे बिना हमारी जानकारी के सैकड़ों एमबी डेटा चुपके से साफ हो जाता है। इसे रोकने के लिए गूगल प्ले स्टोर की सेटिंग्स में जाएं और 'नेटवर्क प्रेफरेंस' के अंदर मौजूद 'ऑटो-अपडेट ऐप्स' को बंद कर दें या उसे केवल 'ओवर वाई-फाई' पर सेट करें।

4 of 5
व्हाट्सएप का ऑटो-डाउनलोड फीचर करें ऑफ - फोटो : AI
व्हाट्सएप का ऑटो-डाउनलोड फीचर करें ऑफ
व्हाट्सएप पर रोजाना कई ग्रुप्स में भारी-भरकम फोटो, वीडियो और जरूरी-गैरजरूरी डॉक्यूमेंट्स आते रहते हैं। अगर आपके फोन की सेटिंग्स में ऑटो-डाउनलोड ऑन है, तो ये फाइलें अपने आप डाउनलोड होकर आपका कीमती डेटा खत्म कर देती हैं। तुरंत व्हाट्सएप की 'स्टोरेज एंड डेटा' सेटिंग में जाएं और 'मीडिया ऑटो-डाउनलोड' के सभी विकल्पों को अनटिक (बंद) कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बैकग्राउंड डेटा को ब्लॉक करना है सबसे जरूरी - फोटो : AI
बैकग्राउंड डेटा को ब्लॉक करना है सबसे जरूरी
बहुत से एप्स ऐसे होते हैं जिन्हें हम इस्तेमाल नहीं भी कर रहे होते, तो भी वे फोन के बैकग्राउंड में इंटरनेट का इस्तेमाल करते रहते हैं। इसे रोकने के लिए अपने मोबाइल की 'सेटिंग्स' में जाएं, फिर 'डेटा यूसेज' पर क्लिक करें। यहां उन एप्स की पहचान करें जिन्हें बैकग्राउंड इंटरनेट की जरूरत नहीं है और उनका 'बैकग्राउंड डेटा' डिसेबल कर दें। आप इन चार उपायों को अपनाकर अपने डेटा को जल्दी खत्म होने से बचा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें