फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saturday Bank Holiday: क्या आपके शहर में आज बैंक बंद हैं या खुले हैं? यहां जानें

Sat, 30 Aug 2025 08:23 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Aaj Bank Khula Hai Ya Band Hai: आज शनिवार है तो क्या ऐसे में आज के दिन बैंक खुले हैं या फिर बंद हैं? अगर आप भी बैंक जाने का सोच रहे हैं, तो यहां आप इस बारे में जान सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
क्या आज बैंक खुला है? - फोटो : Adobe Stock
Saturday Bank Holiday 2025: हमें अगर कुछ भी सामान खरीदना है तो अब हम पहले की तुलना में लगभग हर काम ऑनलाइन तरीके से कर लेते हैं। वहीं, पेमेंट भी अब अधिकतर लोग यूपीआई से ही कर देते हैं। ये तरीका आसान भी है क्योंकि मोबाइल से ही आप ये काम कर सकते हैं। बस इसके लिए आपके पास एक यूपीआई एप होना चाहिए और आपका एक बैंक खाता होना चाहिए, जो लगभग हर किसी का होता ही है।

भले ही आज के समय में कितनी ही चीजें ऑनलाइन हो गई हों, लेकिन आज भी लोगों को किसी न किसी काम से बैंक जाना ही पड़ता है। किसी को लोन के लिए तो किसी को डिमांग ड्राफ्ट यानी डीडी बनवाने के लिए आदि। ऐसे में आप भी अगर आज यानी शनिवार के दिन बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आज कहीं बैंक बंद तो नहीं। अगर आज बैंक बंद होता है तो आपका काम अटक सकता है। तो चलिए जानते हैं आज यानी शनिवार को बैंक बंद है या खुला है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
क्या आज बैंक खुला है? - फोटो : Adobe Stock
क्यों हो रही है आज के बारे में चर्चा?
  • दरअसल, अगर आप सोच रहे हैं कि बैंक की आज की छुट्टी के बारे में क्यों बात हो रही है, तो वो इसलिए क्योंकि आज शनिवार है और शनिवार को बैंक बंद रहता है। इसलिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि कहीं आज बैंक बंद तो नहीं है।
विज्ञापन

3 of 5
क्या आज बैंक खुला है? - फोटो : Adobe Stock
क्या आज बैंक बंद है या खुला है?
  • अगर आप भी आज शनिवार के दिन बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं, तो जान लें कि आज 30 अगस्त 2025 यानी शनिवार के दिन बैंक बंद नहीं हैं और बैंक खुले हैं। इसलिए अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई भी काम है तो आप अपने बैंक की शाखा में जा सकते हैं। बाकी दिनों की तरह ही आज भी बैंक में काम चलेगा।

4 of 5
क्या आज बैंक खुला है? - फोटो : Adobe Stock
क्या हर शनिवार को खुलता है बैंक?
  • अगर आप ये सोच रहे हैं कि आज तो शनिवार है तो फिर आज बैंक क्यों खुला है? आज तो बैंक को बंद होना चाहिए था। पर जान लें कि आज महीने का पांचवां शनिवार है और पांचवें शनिवार को बैंक खुले रहते हैं। आरबीआई की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, सिर्फ हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या आज बैंक खुला है? - फोटो : Adobe Stock
अब कब खुलेगा बैंक?
  • बैंक कल यानी 31 अगस्त 2025 को भी बंद रहेंगे, क्योंकि इस दिन रविवार है और पूरे देश के बैंक रविवार के अवकाश के कारण बंद रहते हैं। ऐसे में अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई काम है तो आप आज शनिवार के अलावा सोमवार 1 सितंबर 2025 को भी बैंक जा सकते हैं, क्योंकि इस दिन बैंक खुलेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें