फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farming Idea: 200 रुपए का पौधा आपको बना देगा करोड़पति, जल्द उठाएं फायदा

Mon, 19 Jun 2023 01:01 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Sandalwood Farming Business - फोटो : Istock
Sandalwood Farming Business: देश में कई किसानों की पारंपरिक खेती के माध्यम से अच्छी आमदनी नहीं हो पा रही है। ऐसे में कई किसानों को मजबूरन गांव छोड़कर शहरों की ओर पलायन करना पड़ रहा है। इसी कड़ी में आज हम आपको पारंपरिक खेती के इतर एक बेहद ही शानदार फार्मिंग बिजनेस आइडिया के बारे में बताने जा रहे हैं। इस बिजनेस को शुरू करके आप बंपर कमाई कर सकते हैं। आज हम आपको चंदन की खेती के बारे में बताने जा रहे हैं। भारत समेत दुनियाभर में चंदन काफी लोकप्रिय है। ऐसे में इसकी काफी ज्यादा मांग है। आज के समय चंदन का इस्तेमाल महंगे परफ्यूम, पूजा पाठ समेत आयुर्वेदिक दवाओं में भी किया जा रहा है। ऐसे में चंदन की खेती आपके लिए एक मुनाफे वाला बिजनेस बन सकता है। इसके माध्यम से आप करोड़पति भी बन सकते हैं। आइए जानते हैं इस बिजनेस के बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
Sandalwood Farming Business - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब बात है कि चंदन की खेती पहले दक्षिण भारत में होती थी। हालांकि, अच्छे मुनाफे की संभावना को देखते हुए अब उत्तर भारत में भी इसकी खेती की जा रही है। चंदन की खेती को आप लंबी अवधि के निवेश के रूप में देख सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Sandalwood Farming Business - फोटो : Istock
अगर आप जैविक ढंग से चंदन की खेती करते हैं। ऐसे में आपको 10 से 15 सालों के अंतराल के बाद काटने लायक लकड़ी मिल जाएगी। वहीं परंपरागत ढंग से इसकी खेती करने में 20 से लेकर 25 साल का समय लगता है। प्रदूषण वाले इलाकों में चंदन की खेती करने से उसकी ग्रोथ रुक जाती है।

IRCTC: इन गर्मियों की छुट्टियों में IRCTC के साथ करिए चारधाम यात्रा, सिर्फ इतने रुपये करने होंगे खर्च

4 of 5
Sandalwood Farming Business - फोटो : istock
अगर आप एक हेक्टेयर में चंदन के पेड़ की खेती करते हैं। ऐसे में आपको कुछ बातों के बारे में जानना जरूरी है। 2 से लेकर 2.5 साल का चंदन का एक पौधा 150 से लेकर 200 रुपये की कीमत के आस पास मिल जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sandalwood Farming Business - फोटो : istock
आप 1 हेक्टेयर भूमि में 600 पेड़ को लगा सकते हैं। 10 से 15 साल के बाद ये पेड़ लकड़ी देना शुरू कर देंगे। चंदन की लकड़ी का एक पेड़ आसानी से 2 से लेकर 5 लाख रुपये की कीमत के आस पास बिक जाता है। अगर आप 600 लकड़ियों को 2 लाख रुपये की कीमत पर भी बेचते हैं। ऐसे में आप 12 करोड़ रुपये तक कमा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें