आज के समय स्मार्टफोन हमारी जरूरत बन गया है। बिजली के बिल का भुगतान करना हो, स्कूल फीस जमा करनी हो या स्टॉक, म्यूचुअल फंड में निवेश करना हो आप कई जरूरी काम स्मार्टफोन की मदद से कर सकते हैं। इसके अलावा आप बैंकिंग से जुड़ी कई सेवाओं का लाभ भी स्मार्टफोन की मदद से ले सकते हैं। कई बार हम अपने स्मार्टफोन को कहीं पर खो देते हैं या वह चोरी हो जाता है। ऐसे में व्यक्ति काफी परेशान हो जाता है।
स्मार्टफोन का दोबारा से पता लगाने के लिए वह कई उपायों को अपनाता है उसके बाद भी चोरी या गुम हो चुका मोबाइल फोन मिलता नहीं है। अगर आपका भी स्मार्टफोन कहीं पर गुम हो गया है या चोरी हो गया है, तो आज हम आपको सरकार के एक बेहद ही खास पोर्टल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप चोरी हुए स्मार्टफोन के बारे में पता लगा सकते हैं। आइए जानते हैं -