फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanchar Saathi Portal: शुरू हुआ संचार साथी पोर्टल, गुम या चोरी हुए फोन को यहां से आसानी से कर सकेंगे ट्रैक

Wed, 17 May 2023 02:53 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Sanchar Saathi Portal - फोटो : Istock
Sanchar Saathi Portal: बुधवार यानी आज संचार साथी पोर्टल को शुरू कर दिया गया है। इस पोर्टल को दूरसंचार विभाग द्वारा शुरू किया गया है। इस पोर्टल की मदद से आप आसानी से चोरी या गुम हो चुके स्मार्टफोन को ट्रैक कर सकेंगे। इसके अलावा इस पोर्टल की मदद से आप अपने चोरी हुए स्मार्टफोन को ब्लॉक भी कर सकेंगे। अगर चोरी हुए आपके स्मार्टफोन में कोई व्यक्ति सिम कार्ड डालता है। इस स्थिति में आपको तुरंत आपके मोबाइल फोन की लोकेशन के बारे में पता चल जाएगा। इसके अलावा आपको आपकी रिक्वेस्ट का लाइव स्टेटस भी पता चल जाएगा। इस पोर्टल को संचार साथी का नाम दिया गया है। इस पोर्टल के लॉन्च होने के बाद उन लोगों को काफी फायदा होगा, जिन्हें फोन चोरी होने के बाद कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Sanchar Saathi Portal - फोटो : istock
फोन चोरी और उसको ब्लॉक करने के अलावा इस पोर्टल पर आपको TAFCOP की सुविधा भी मिल रही है। इसकी मदद से लोगों को इस बारे में पता चल सकेगा कि उनकी जानकारी के बिना उनके नाम पर कितने मोबाइल नंबर काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Sanchar Saathi Portal - फोटो : istock
इसके अलावा जिन स्मार्टफोन को क्लोन किया गया है। उनके इस्तेमाल पर भी यह रोक लगाएगा। गौरतलब बात है कि इस पोर्टल पर गुम या चोरी हो चुके स्मार्टफोन को ब्लॉक करने के लिए सबसे पहले आपको दो काम करने जरूरी हैं।

4 of 5
Sanchar Saathi Portal - फोटो : istock
इसमें पहला काम आपको पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करानी है। इसके अलावा शिकायत की कॉपी को अपने पास रखना है। नेक्स्ट स्टेप पर आपको सिम कार्ड का डुप्लीकेट लेना है। इसी नंबर पर पोर्टल आपको ओटीपी भेजेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sanchar Saathi Portal - फोटो : istock
इस पोर्टल की मदद से जो लोग पुराना स्मार्टफोन खरीद रहे हैं। वे पुराने फोन को खरीदने से पहले उसक वेरिफिकेशन भी कर सकेंगे। इससे उनको इस बारे में पता चल सकेगा कि फोन की कहीं चोरी का तो नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें