फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट: इन चार गलतियों में से एक भी की, तो पलक झपकते ही गंवा सकते हैं जिंदगी भर की कमाई

Fri, 22 Mar 2024 01:05 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
फ्रॉड होने के कारण। - फोटो : istock
Fraud Alert: कोई नौकरी करता है, तो कोई अपना काम करता है ताकि उसे आर्थिक रूप से दिक्कत न हो। वहीं, अपनी मेहनत की कमाई को लोग अपने बैंक खाते में रखते हैं और जरूरत पड़ने पर एटीएम या ऑनलाइन माध्यमों से खर्च करते हैं। यही नहीं, लोग आज के खर्च से ज्यादा कल के लिए भी पैसे बचाते हैं। पर इन सबके बीच हम ये बिल्कुल नहीं भूल सकते कि जालसाज भी लोगों को ठगने के नए-नए तरीके निकालते रहते हैं। मतलब इस बदलती टेक्नोलॉजी के बीच पलक झपकते ही आपको चपत तक लग सकती है, लेकिन इसके पीछे हमारी कोई गलती भी हो सकती है। इसलिए हमारा इस बारे में जानना जरूरी हो जाता है कि वो कौन सी गलतियां हैं, जिनके कारण हम फ्रॉड का शिकार हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन सबसे बचने के लिए कौन सी गलतियां करने से बचना चाहिए। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
फ्रॉड होने के कारण। - फोटो : istock
भूलकर न करें ये गलतियां, वरना हो सकता है फ्रॉड:-

पहली गलती
  • आमतौर पर जो ठगी के मामले आते हैं, उनमें किसी लॉटरी के नाम पर, किसी उपहार के नाम पर आदि ठगा जाता है। इसमें जालसाज आपको कोई ईमेल या कॉल करके ये जानकारी देते हैं, जिसमें सामने वाला व्यक्ति फंस जाता है और फिर ये आपको ठग लेते हैं। इसलिए कभी भी ऐसे किसी कॉल या ईमेल आदि पर विश्वास न करें।
विज्ञापन

3 of 5
फ्रॉड होने के कारण। - फोटो : istock
दूसरी गलती
  • आजकल जालसाज लोगों के मोबाइल फोन पर कई अनजाने लिंक भेजते हैं, जिन पर अगर क्लिक कर दिया जाए तो यकीन मानिए आप ठगी का शिकार हो सकते हैं। ये लिंक मौसेज, ईमेल या सोशल मीडिया के जरिए आप तक पहुंच सकते हैं। ऐसे लिंक पर क्लिक करते ही ये आपकी डिवाइस को हैक करके आपको ठग सकते हैं। इसलिए इन पर कभी क्लिक न करें।

4 of 5
फ्रॉड होने के कारण। - फोटो : istock
तीसरी गलती
  • जालसाज लोगों को लोन देने के नाम पर भी काफी ठगते हैं। इसमें आपके मोबाइल पर मैसेज आता है कि आपका लोन अप्रूवड हो गया है या आपका क्रेडिट कार्ड बनकर तैयार है, प्राप्त करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें आदि। पर आप जैसे ही इस लिंक पर क्लिक करते हैं, तो यहीं से आपको ठगने का खेल शुरू हो जाता है। ये सब लिंक फेक होते हैं और इन पर कभी विश्वास न करें, वरना आप अपनी मेहनत की कमाई को गंवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फ्रॉड होने के कारण। - फोटो : istock
चौथी गलती
  • आपको एक बात ध्यान से समझ लेनी चाहिए कि कभी भी किसी को भी अपने मोबाइल पर आए ओटीपी को शेयर न करें। अगर आप ऐसा करते हैं, तो आप ठगी का शिकार हो सकते हैं। इसके अलावा किसी कैशबैक वाले ईमेल या किसी लिंक पर क्लिक करने से पहले जान लें कि क्या ये सही है। वरना आपके साथ ठगी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें