Delhi PG Collapse News: 6 सितंबर को दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक पीजी में जो हादसा हुआ है, उसके बाद से लोगों के मन में काफी डर बस गया है कि आखिर पीजी या किराए का घर लेते समय कैसे पता करें कि वो बिल्डिंग रहने लायक सही है। अपनी पढ़ाई या नौकरी के सिलसिले में बहुत से लोग अपने घर से दूर नए शहर में किराए पर कमरा लेकर रहते हैं। लोग अक्सर कमरे का इंटीरियर, किराया, लोकेशन और सुविधाएं देखकर तुरंत मकान फाइनल कर लेते हैं, लेकिन इमारत की मजबूती और सुरक्षा को पूरी तरह नजरअंदाज कर देते हैं।
कमजोर या पुरानी इमारतों में रहना किसी बड़े हादसे को दावत देने जैसा हो सकता है। किसी भी अप्रिय घटना या नुकसान से बचने के लिए शिफ्ट होने से पहले मकान की मजबूती की जांच करना बेहद जरूरी है। आइए इस लेख में जानते हैं पीजी लेने से पहले मकान के आसपास क्या क्या चेक करना चाहिए।