फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडक्शन और इन्फ्रारेड कुकटॉप में क्या है अंतर? यहां जानें दोनों में से कौन सा है बेस्ट

Tue, 08 Sep 2026 12:38 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Induction vs Infrared Cooktop: आज के समय में बाजार में इंडक्शन और इन्फ्रारेड कुकटॉप तेजी से लोग खरीद रहे हैं। मगर कई बार कुछ लोगों को इन दोनों कुकटॉप को लेकर कई कंफ्यूजन हो जाते हैं। दरअसल ये दोनों की खाना पकाने वाले कुकटॉप में काफी अंतर होता है, जिसके बारे में सभी लोगों को जानना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
इंडक्शन और इन्फ्रारेड कुकटॉप - फोटो : AI
Induction vs Infrared Cooktop: रसोई में एलपीजी सिलेंडरों के बढ़ते दामों और सहूलियत को देखते हुए आजकल बिजली से चलने वाले कुकटॉप काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। इनमें इंडक्शन और इन्फ्रारेड कुकटॉप दो सबसे प्रमुख विकल्प हैं। हालांकि, कई लोग इन दोनों के काम करने के तरीके, बर्तनों के इस्तेमाल और बिजली की खपत को लेकर कंफ्यूज रहते हैं।

इंडक्शन जहां इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तकनीक से सीधे बर्तन को गर्म करता है, वहीं इन्फ्रारेड हीट रेडिएशन से कांच के पैनल को गर्म करता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि इन दोनों में क्या मुख्य अंतर हैं और आपकी जरूरतों के हिसाब से कौन सा विकल्प सबसे बेस्ट रहेगा।
विज्ञापन

2 of 5
induction cooking - फोटो : Adobe stock
काम करने की तकनीक और सुरक्षा
  • इंडक्शन कुकटॉप चुंबकीय तरंगों की मदद से सीधे बर्तन के निचले हिस्से को गर्म करता है, जिससे इसका ऊपरी पैनल ठंडा ही रहता है।
  • वहीं दूसरी ओर, इन्फ्रारेड कुकटॉप हैलोजन लाइट और रेडिएशन तकनीक से कांच के पैनल को गर्म करता है, जो फिर बर्तन तक गर्मी पहुंचाता है।
  • यही वजह है कि छोटे बच्चों वाले घरों में सुरक्षा के लिहाज से इंडक्शन को अधिक सुरक्षित माना जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
बर्तनों के इस्तेमाल में आजादी - फोटो : Adobe Stock
बर्तनों के इस्तेमाल में भी होता है अंतर
  • बर्तनों के मामले में दोनों कुकटॉप्स में बहुत बड़ा अंतर देखने को मिलता है। इंडक्शन पर आप सिर्फ वही बर्तन इस्तेमाल कर सकते हैं जिनका तला लोहे या इंडक्शन-फ्रेंडली स्टेनलेस स्टील का होता है।
  • इसके विपरीत, इन्फ्रारेड कुकटॉप पर आप किसी भी सामान्य बर्तन जैसे एल्युमीनियम, तांबा, मिट्टी या कांच की हांडी में आसानी से खाना पका सकते हैं।

4 of 5
इन्फ्रारेड कुकटॉप - फोटो : Adobe Stock
कुकिंग स्पीड और बिजली की खपत
  • खाना बनाने की रफ्तार और बिजली की बचत के मामले में इंडक्शन आगे रहता है। चूंकि यह सीधे बर्तन को ताप देता है, इसलिए पानी उबालने या खाना पकाने में बहुत कम समय और बिजली खर्च होती है।
  • इन्फ्रारेड कुकटॉप में पहले सरफेस गर्म होता है और थोड़ी गर्मी हवा में फैल जाती है, जिससे इसमें बिजली की खपत थोड़ी ज्यादा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आपके लिए कौन सा विकल्प है बेस्ट? - फोटो : Adobe Stock
आपके लिए कौन सा विकल्प है बेस्ट?
  • अगर आपके पास पहले से इंडक्शन वाले बर्तन हैं और आप तेज कुकिंग के साथ कम बिजली बिल चाहते हैं, तो इंडक्शन कुकटॉप आपके लिए बेस्ट है। 
  • वहीं अगर आप नए बर्तन खरीदे बिना घर के पुराने बर्तनों जैसे एल्युमीनियम या मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो इन्फ्रारेड कुकटॉप चुनना एक समझदारी भरा फैसला होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें