फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CNG: गर्मियों में अपनी सीएनजी कार का ऐसे रखें ध्यान, वरना हो सकता है हादसा

Thu, 08 May 2025 03:44 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपके पास सीएनजी कार है, तो गर्मियों में इसका विशेष ध्यान रखना चाहिए। गर्मियों में तापमान काफी बढ़ जाता है, जिसका बुरा असर आपकी सीएनजी कार पर पड़ सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
Safety Tips for CNG Car - फोटो : Freepik
वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और महंगे होते पेट्रोल और डीजल ने हमें वैकल्पिक ईंधनों के साधनों के उपयोग करने को लेकर प्रेरित किया है। इन्हीं में एक विकल्प सीएनजी है। बीते सालों में सीएनजी कार का चलन काफी बढ़ा है। सीएनजी किफायती होने के साथ साथ पर्यावरण के लिए भी सुरक्षित है। सीएनजी कारें पारंपरिक ईंधनों की अपेक्षाकृति प्रदूषण कम करती हैं। वहीं पेट्रोल और डीजल की तुलना में सीएनजी सस्ती होती है। शहरों, गावों आदि जगहों पर लोग तेजी से सीएनजी कारों को अपना रहे हैं। अगर आपके पास सीएनजी कार है, तो गर्मियों में इसका विशेष ध्यान रखना चाहिए। गर्मियों में तापमान काफी बढ़ जाता है, जिसका बुरा असर आपकी सीएनजी कार पर पड़ सकता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं किन किन बातों का विशेष ध्यान आपको गर्मियों में सीएनजी कार की देखरेख करने के लिए रखना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 5
Safety Tips for CNG Car - फोटो : Freepik
गर्मियों के सीजन में अपनी सीएनजी कार को सीधी धूप में खड़ी करने से बचें। कोशिश करें की सीएनजी कार को किसी छाया वाली जगह पर खड़ी करें। गर्मियों के मौसम में सीएनजी कार के टायर का प्रेशर कम हो जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
Safety Tips for CNG Car - फोटो : AdobeStock
इस कारण आपको सप्ताह में एक बार टायर प्रेशर की जांच जरूर करानी चाहिए। अगर टायर में प्रेशर कम है तो मैन्यूफैक्चर्स द्वारा बताए गए प्रेशर के अनुसार उसे फिल कराएं। टायर में कम एयर प्रेशर होने की वजह से उसके फटने का खतरा बढ़ जाता है। 

Business Ideas: ऐसे करें वाटर प्लांट बिजनेस की शुरुआत, हर महीने हो सकती है 1 लाख से ज्यादा की कमाई

4 of 5
Safety Tips for CNG Car - फोटो : AdobeStock
आपको इस बारे में भी चेक करते रहना चाहिए कि सीएनजी टैंक में कोई रिसाव तो नहीं हो रहा है। गर्मी में गैस का दबाव बढ़ने से उसमें रिसाव होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। वहीं गर्मियों में आपको सीएनजी टैंक फुल नहीं करवाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Safety Tips for CNG Car - फोटो : AdobeStock
ज्यादा तापमान पर हवा और गैस फैलती है। ऐसे में गर्मियों के सीजन में सीएनजी टैंक का तापमान बढ़ सकता है, जिसकी वजह से गैस फैल सकती है। अगर सीएनजी का टैंक फुल नहीं है तो गैस को फैलने के लिए जगह मिल जाएगी। इससे दुर्घटना होने की संभावना कम होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें