Govt Scheme: हमारे देश में कई तरह की योजनाएं मौजूदा समय में चल रही हैं। इन योजनाओं में से कुछ तो राज्य सरकारें चलाती है और कुछ योजनाओं का संचालन केंद्र सरकार करती है। इन योजनाओं को गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों के लिए चलाया जाता है ताकि उनकी आर्थिक मदद या दूसरे तरीके से मदद की जा सके।
करोड़ों लोग इन योजनाओं से जुड़कर लाभ प्राप्त कर रहे हैं। वहीं, मौजूदा समय में भारत और पाकिस्तान के बीच जो हालात चल रहे हैं उसमें अगर भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध होता है तो क्या युद्ध के समय भी सरकारी योजनाओं का पैसा लाभार्थियों को मिलता रहेगा? तो चलिए इस बारे में जानने की कोशिश करते हैं...