Foggy Weather Bike Riding Safety: अक्तूबर महीना का लगभग 10 दिन बीत चुका है, कई जगहों पर अब सुबह-शाम हल्की ठंड पड़ रही है, साथ ही धुंध और कोहरा भी देखने को मिल रहा है। ऐसे मौसम में विजिबिलिटी यानी देखने की क्षमता बहुत कम हो जाती है, जिससे सामने से आने वाले वाहन या सड़क के किनारे खड़ी गाड़ियां सही समय पर दिखाई नहीं देतीं। यही वजह है कि कोहरे के दौरान सड़क हादसों की संख्या अचानक काफी बढ़ जाती है।
दोपहिया वाहन चालकों के लिए धुंध में गाड़ी चलाना सबसे ज्यादा जोखिम भरा होता है, क्योंकि थोड़ा सा भी संतुलन बिगड़ने या नजर हटने पर गंभीर चोट लग सकती है। आइए इस लेख बेहद आसान और सरल भाषा में समझते हैं कि धुंध के मौसम में बाइक चलाते समय किन मुख्य सुरक्षा नियमों का ध्यान रखना अनिवार्य है।