फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AC Tips: एसी चलाते समय पंखा ऑन रखें या बंद? अभी जान लें सही जवाब, वरना बढ़ता रहेगा बिजली बिल

Mon, 25 May 2026 07:38 PM IST
Sankalp Prakash Singh यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

AC ke sath fan chala sakte hain?: गर्मियों में एसी के साथ पंखा चलाना सही है या गलत, इसे लेकर कई लोगों के मन में सवाल रहता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक सही तरीके से दोनों का इस्तेमाल करने से कूलिंग बेहतर होने के साथ बिजली की बचत भी हो सकती है।
विज्ञापन
1 of 5
AC Tips - फोटो : AI Generated
AC ke saath fan chalana chahiye ya nahi: गर्मियों में एयर कंडीशनर का इस्तेमाल काफी बढ़ जाता है। हालांकि, कई लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि क्या एसी चलाते समय कमरे का पंखा ऑन रखना चाहिए या नहीं। कुछ लोगों का मानना है कि एसी चलाते समय पंखे को ऑन करने से बिजली ज्यादा खर्च होती है। वहीं दूसरी तरफ कई लोगों का मानना है कि इससे कूलिंग बढ़ती है। आपको बता दें कि सही तरीके से एसी और फैन का एक साथ इस्तेमाल करने से न सिर्फ कमरा जल्दी ठंडा होता है, बल्कि इससे बिजली की बचत भी हो सकती है। हालांकि, इसके लिए सही तापमान, फैन की स्पीड और कमरे की स्थिति का ध्यान रखना जरूरी होता है।
विज्ञापन

2 of 5
AC Tips - फोटो : Freepik

एसी के साथ सीलिंग फैन चलाने से कूलिंग पर क्या असर पड़ता है?

  • एसी के साथ सीलिंग फैन चलाने से ठंडी हवा पूरे कमरे में अच्छे से फैलती है।
  • इससे कमरे का हर कोना जल्दी ठंडा होता है और एसी पर अतिरिक्त दबाव भी नहीं पड़ता।
  • खासतौर पर बड़े कमरों में फैन हवा के सर्कुलेशन को बेहतर बनाने का काम करता है।
  • इससे एसी को लगातार हाई कूलिंग मोड पर चलाने की जरूरत कम पड़ती है।
विज्ञापन

3 of 5
AC Tips - फोटो : Freepik

एसी और फैन साथ चलाते समय सही तापमान और स्पीड क्या होनी चाहिए?

  • 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच एसी सेट करने और साथ में फैन चलाना अच्छा माना जाता है।
  • अगर एसी का तापमान बहुत कम रखकर चलाया जाए और फैन तेज स्पीड पर चल रहा हो, तो कुछ लोगों को ठंड ज्यादा महसूस हो सकती है।
  • इससे बिजली की खपत बढ़ सकती है।
  • इस कारण जरूरत के हिसाब से फैन की स्पीड को मीडियम रखना अच्छा माना जाता है।

4 of 5
AC Tips - फोटो : Freepik

एसी चलाते समय दरवाजे-खिड़कियां बंद रखना क्यों जरूरी है?

  • एसी चलाते समय कमरे के दरवाजे और खिड़कियां बंद रखना चाहिए ताकि ठंडी हवा बाहर न निकल सके।
  • अगर कमरे में गर्म हवा लगातार आती रहेगी तो एसी को कमरा ठंडा करने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।
  • एसी के साथ फैन चलाने से एसी का कंप्रेसर लंबे समय तक लगातार काम नहीं करता।
  • इससे मशीन पर दबाव कम हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
AC Tips - फोटो : Freepik

एसी और फैन का सही उपयोग बिजली बिल कम करने में कैसे मदद करता है?

  • एसी के साथ फैन का सही उपयोग ऊर्जा बचत करने के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
  • एक्सपर्ट्स मानते हैं कि केवल एसी का तापमान बहुत कम रखने की बजाय फैन के साथ संतुलित कूलिंग अपनाना आपके लिए एक बेहतर विकल्प है।
  • नियमित रूप से एसी की सर्विसिंग, फिल्टर की सफाई और कमरे को सही तरीके से बंद रखने जैसी आदतें भी बिजली बिल कम करने में आपकी मदद करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें