Steps Before Selling Old Smartphone: आज के डिजिटल दौर में हमारे देश में लगभग हर दिन तीन लाख से अधिक स्मार्ट फोन बिकते हैं। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि नया स्मार्टफोन खरीदना बेहद आम बात हो चुकी है। लोग अक्सर नया फोन लेते ही अपने पुराने फोन को किसी दुकान, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म या किसी अन्य व्यक्ति को बेच देते हैं। मगर आम इंसान जल्दीबाजी में पुराना फोन बेचने से पहले कुछ ऐसी बड़ी गलतियां कर बैठता है, जो भविष्य में भारी मुसीबत खड़ी कर सकती हैं।
आपके पुराने फोन में आपके बैंक खातों की जानकारी, निजी तस्वीरें, पासवर्ड और पर्सनल चैट्स मौजूद होते हैं। अगर ये डेटा गलत हाथों में चला जाए, तो आप साइबर फ्रॉड या ब्लैकमेलिंग के शिकार हो सकते हैं। इसलिए पुराने फोन को विदा करने से पहले कुछ काम करना बेहद जरूरी होता है।