फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ration Card Rules: 28 फरवरी तक राशन कार्डधारक कर लें ये एक काम, वरना कट जाएगा नाम

Tue, 24 Feb 2026 03:06 PM IST
श्रुति गौड़ यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Rules For Ration Card Holders: अगर आप भी राशन कार्डधारक हैं तो ये लेख आपके काम का होने वाला है। क्योंकि अगर आपने 28 फरवरी तक एक जरूरी काम नहीं किया तो आपका कार्ड कैंसिल हो सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
KYC कराने की आखिरी तारीख क्या है? - फोटो : Adobe stock
Ration Card Me KYC Karane Ki Last Date Kya hai: बिहार में राशन कार्डधारकों के लिए एक महत्वपूर्ण तारीख नजदीक आ रही है। दरअसल, राज्य सरकार ने राशन कार्ड को लेकर कुछ खास निर्देश जारी किए हैं, जिसके तहत सभी कार्डधारकों को सतर्क रहने की जरूरत है। 

तय समय सीमा तक जरूरी प्रक्रिया पूरी न करने पर न सिर्फ राशन वितरण में समस्या आ सकती है, बल्कि आपका नाम राशन कार्ड सूची से भी हट सकता है। इसके साथ ही, कई बार कार्डधारकों को बाद में लाभ पाने में भी बाधा आ सकती है।

 सरकार लगातार लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चला रही है और मीडिया के माध्यम से सभी को समय पर जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। बहुत से लोग तो अभी तक इस बात ये अवगत ही नहीं हैं कि आखिर ये जरूरी नियम क्या है और इसके लिए क्या कराना चाहिए।

 
विज्ञापन

2 of 5
KYC कराने की आखिरी तारीख क्या है? - फोटो : Adobe Stock
सबसे खास नियम: केवाईसी कराना

राशन कार्डधारकों के लिए इस बार सबसे अहम प्रक्रिया है केवाईसी कराना। केवाईसी का पूरा नाम “Know Your Customer” है। इसके तहत राशन कार्डधारक को अपने पहचान पत्र, आधार कार्ड और बैंक खाते जैसी जरूरी जानकारी अपडेट करानी होती है। यह प्रक्रिया सुनिश्चित करती है कि राशन वितरण सही लोगों तक पहुंचे और फर्जी या डुप्लीकेट राशन कार्ड की समस्या न आए। बिहार राशन कार्ड धारकों के लिए केवाईसी कराने की आखिरी तारीख 28 फरवरी है।

 
विज्ञापन

3 of 5
KYC कराने की आखिरी तारीख क्या है? - फोटो : Adobe Stock
 क्यों है जरूरी है केवाईसी कराना?

केवाईसी कराने से सरकारी वितरण प्रणाली में पारदर्शिता आती है और राशन का लाभ सही परिवार तक पहुंचता है। सरकार का लक्ष्य है कि हर योग्य व्यक्ति को समय पर खाद्यान्न मिले और किसी के साथ अनावश्यक दिक्कत न हो। साथ ही, केवाईसी अपडेट न होने पर सिस्टम में त्रुटि होने की संभावना बढ़ जाती है और राशन कार्डधारक को लाभ मिलने में बाधा आ सकती है।

 

4 of 5
KYC कराने की आखिरी तारीख क्या है? - फोटो : Adobe stock
केवाईसी नहीं कराने पर क्या होगा

अगर राशन कार्डधारक तय समय सीमा तक केवाईसी नहीं कराते हैं तो उनका नाम राशन कार्ड सूची से हट सकता है। इसके बाद उन्हें सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) से लाभ नहीं मिलेगा। साथ ही, बाद में कार्ड को पुनः सक्रिय कराने के लिए अतिरिक्त दस्तावेज और प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा, जो समय और मेहनत दोनों खर्च करवा सकती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
KYC कराने की आखिरी तारीख क्या है? - फोटो : फ्रीपिक
कहां कराएं केवाईसी

बिहार में केवाईसी कराना आसान है। आप अपने राशन कार्ड और आधार कार्ड लेकर नजदीकी जन वितरण प्रणाली पर जाकर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। यहां आपको एक ई-पीओएस मशीन मिलेगी है, जिसके जरिए दुकानदार आपका बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करेगा। ये वेरिफिकेशन आपकी उंगलियों के निशान या आंखों की पुतली के जरिए किया जाता है।

बस इतना ध्यान रखें कि केवाईसी कराने के लिए आपको किसी तरह की फीस नहीं देनी है। अगर कोई आपसे फीस मांग रहा है तो आप उसके खिलाफ कार्रवाई करा सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें