फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 दिसंबर से क्रेडिट कार्ड से लेकर कई नियमों में होगा बदलाव, जानें आपकी जेब पर पड़ेगा या नहीं असर

Sun, 29 Nov 2026 05:49 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • Rules Changing From December 1: नवंबर का महीना खत्म हो रहा है और अब साल का सबसे अंतिम महीने शुरू होने की तारीख नजदीक आ रही है।
  • ऐसे में नए महीने में कुछ नए नियमों का भी बदलाव हो रहा है, जिसका असर अधिकतर लोगों के जब पर पड़ने वाला है।
विज्ञापन
1 of 5
1 दिसंबर से बदलते नियम - फोटो : AI
Rules Change In December: हर नए महीने की पहली तारीख को अक्सर ये देखने को मिलता है कि कुछ न कुछ नियमों में बदलाव होता है, जिनका सीधा असर हमारी रोजमर्रा की जिंदगी और बजट पर पड़ता है। दिसंबर की शुरुआत के साथ भी कुछ ऐसे ही अहम विषयों को लेकर चर्चा तेज है, जिन्हें जानना हर आम नागरिक के लिए बेहद जरूरी है। इस महीने क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल और शुल्क से जुड़े नियम, रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों की समीक्षा, विदेशी निवेशकों की केवाईसी प्रक्रिया और आधार कार्ड अपडेट से जुड़ी बातें खासतौर पर ध्यान खींच रही हैं।

कई बार छोटे और नियमित लेनदेन करने वालों को इन नियमों से सुविधा या राहत मिलती है, जबकि कुछ मामलों में बड़े खर्च या तय सीमा पार करने पर अतिरिक्त बोझ भी पड़ सकता है। समय रहते सही जानकारी होने से आप अपने खर्चों की योजना बेहतर तरीके से बना सकते हैं। आइए इस लेख में इन संभावित बदलावों से जुड़ी जरूरी बातें समझते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
क्रेडिट कार्ड पर कब लगेगा चार्ज? - फोटो : Adobe Stock
क्रेडिट कार्ड पर कब लगेगा चार्ज?
  • एसबीआई क्रेडिट कार्ड से महीने में 50 हजार रुपये से ज्यादा का पेट्रोल-डीजल भरवाने या एक बार में 30 हजार रुपये से ज्यादा के ट्रैवल व टोल खर्च पर एक फीसदी अतिरिक्त शुल्क लगेगा है।
  • छोटे और औसत खर्च करने वालों पर इसका खास असर नहीं पड़ेगा, लेकिन बड़े खर्च वालों की जेब पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
गैस सिलिंडर के दाम भी 1 दिसंबर से बदल सकते हैं - फोटो : Adobe Stock
गैस सिलिंडर के दाम भी 1 दिसंबर से बदल सकते हैं
  • हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें तय होती हैं, जो पूरे महीने लागू रहती हैं।
  • पहली दिसंबर को यह साफ होगा कि घरेलू या कमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम बढ़ेंगे या घटेंगे।
  • बता दें कि वर्तमान में दिल्ली में गैस की कीमतों की बात करें तो घरेलू सिलिंडर 942 रुपये की है और कमर्शियल गैस की कीमत 2820 रुपये है।

4 of 5
विदेश निवेशकों की केवाईसी होगी आसान - फोटो : AI Generated
विदेश निवेशकों की केवाईसी होगी आसान
  • सेबी के नियमों के तहत एनआरआई, ओसीआई और योग्य विदेशी निवेशकों के लिए केवाईसी प्रक्रिया आसान होने जा रही है।
  • तीन दिसंबर से रजिस्टर्ड माध्यमों के जरिए रिमोट तरीके से केवाईसी हो सकेगी।
  • इससे निवेशकों को हर काम के लिए भारत आने की जरूरत नहीं पड़ेगी और निवेश प्रक्रिया सुगम हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आधार कार्ड के मिसयूज से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock
आधार में ईमेल अपडेट के नियम में होगा बदलाव
  • आधार कार्ड में ईमेल आईडी अपडेट कराने की सुविधा 31 दिसंबर तक बिना फीस के अपडेट होगा, इसके बाद शुल्क लागू हो सकता है।
  • समय रहते ईमेल जोड़ने या अपडेट करने से जरूरी सूचनाएं और ओटीपी पाने में आसानी रहती है, इसलिए आखिरी तारीख का इंतजार न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें