फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rules Change: 1 जुलाई से बदलने जा रहे ये नियम, गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड के नियमों में होंगे ये बदलाव

Sat, 01 Jul 2023 10:53 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
New Rules From January 1st, 2023 - फोटो : Istock
Rules Changes From 1st July 2023:  हर महीना नए बदलावों को लेकर आता है। ऐसे में जुलाई महीना भी कई बदलावों को लेकर आ रहा है। एक नागरिक होने के नाते जुलाई महीने में होने जा रहे बदलावों के बारे में आपको पता होना जरूरी है। बदले गए इन नियमों का सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। जुलाई महीने में गैस सिलेंडर की कीमतों से लेकर क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में कई बदलाव होने वाले हैं। इसके अलावा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने जुलाई महीने में पड़ने वाली छुट्टियों की लिस्ट को भी जारी कर दिया है। ऐसे में अगर आप बैंक से जुड़े कोई कामकाज कराने जाना चाहते हैं, तो आपको बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट के बारे में पता होना जरूरी है। इसी कड़ी में आज हम आपको 1 जुलाई 2023 से बदले जा रहे नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
itr file income tax filing new - फोटो : istock

आईटीआर

इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई, 2023 निश्चित की गई है। ऐसे में आपको जल्द से जल्द 31 जुलाई से पहले अपने इनकम टैक्स रिटर्न को दाखिल कर लेना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं। ऐसे में आपको पेनल्टी भरनी पड़ सकती है। 
विज्ञापन

3 of 5
credit card new - फोटो : istock

क्रेडिट कार्ड 

1 जुलाई से विदेश में क्रेडिट कार्ड से होने वाले खर्च पर टीसीएस शुल्क लगाया जा सकता है। इस नियम के अंतर्गत अगर आप 7 लाख या उससे ज्यादा का खर्चा करते हैं ऐसे में आपको 20 प्रतिशत टीसीएस का भुगतान करना पड़ सकता है।

4 of 5
LPG gas new - फोटो : i stock

गैस सिलेंडर 

हर महीने की शुरुआत में एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव होता है। ऐसे में 1 जुलाई से सरकारी तेल कंपनियों द्वारा एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव किए जा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लगातार चार दिन बैंक बंद। - फोटो : अमर उजाला

इतने दिन बैंक रहेंगे बंद

जुलाई महीने में कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। अगर आप जानना चाहते हैं कि जुलाई महीने में बैंक किस किस दिन बंद रहेंगे। ऐसे में आप नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट देख सकते हैं। 

Bank Holidays In July: जुलाई महीने में इतने दिन रहेगी बैंक की छुट्टियां, तुरंत निपटा लें अपने जरूरी काम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें