फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rules Change: LPG गैस कीमतों में हुई बढ़ोतरी, 1 फरवरी से बदल गए ये बड़े नियम

Sun, 01 Feb 2026 08:12 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

February 2026 Rules Change: फरवरी महीने में कई महत्वपूर्ण बदलाव होने जा रहे हैं। एक नागरिक होने के नाते आपको बदलने जा रहे इन नियमों के बारे में पता होना जरूरी है। 
विज्ञापन
1 of 5
Rules Change - फोटो : Amar Ujala
Rules Change From 1st February 2026: हर महीने की पहली तारीख आम लोगों के लिए कई बदलाव लेकर आती है। ये बदलाव सीधे तौर पर आपकी रोजमर्रा की जिंदगी और खर्चों को प्रभावित करने का काम करते हैं। फरवरी की शुरुआत भी कुछ ऐसे ही बदलावों के साथ होने जा रही है। इन बदलावों का सीधा असर आम उपभोक्ताओं से लेकर किसानों के ऊपर देखने को मिलेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें क सरकार और संबंधित विभाग समय-समय पर नीतियों, योजनाओं और कीमतों में संशोधन करते हैं, ताकि आर्थिक संतुलन बनाए रखा जा सके। इस कारण आपको 1 फरवरी से होने जा रहे बदलावों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
Rules Change - फोटो : AdobeStock

एलपीजी गैस की कीमतें 

  • आज 1 फरवरी को एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है।
  • हर महीने की शुरुआत में तेल कंपनियां घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों की समीक्षा करती हैं।
  • आज एलपीजी गैस की कीमतों में 50 रुपए की बढ़ोतरी की है। इस दौरान 19 किलो वाले गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
New Rules Change - फोटो : AdobeStock

पान मसाला, सिगरेट और तंबाकू की कीमतों में बढ़ोतरी

  • 1 फरवरी से पान मसाला, सिगरेट और तंबाकू उत्पादों की कीमतें बढ़ गई हैं।
  • सरकार इन उत्पादों पर टैक्स बढ़ाया है, ताकि इनके सेवन को हतोत्साहित किया जा सके।
  • सरकार के इस कदम से राजस्व में इजाफा होगा।
  • टैक्स बढ़ने से इन वस्तुओं की खुदरा कीमतें बढ़ेंगी, जिसका सीधा असर उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा। 

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : AdobeStock

जारी हो सकती है पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त

  • भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त फरवरी महीने में जारी कर सकती है।
  • हालांकि, इसका आधिकारिक एलान नहीं हुआ है।
  • मीडिया रिपोर्ट्स में पिछले ट्रेंड्स और किस्त जारी करने के पैटर्न को देखते हुए इसके फरवरी महीने में आने की संभावना जताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rules Change - फोटो : PTI

1 फरवरी को पेश होगा बजट

  • 1 फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का आम बजट पेश करेंगी।
  • बजट में सरकार की आर्थिक प्राथमिकताएं, टैक्स नीति और कल्याणकारी योजनाओं की दिशा साफ होती है।
  • आम आदमी से लेकर कारोबारी और किसान तक, सभी की नजरें बजट पर टिकी हुई हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें