फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rules Change: यूपीआई, बैंकिंग से लेकर टैक्स से जुड़े इन नियमों में होगा 1 अप्रैल से बदलाव, जानिए डिटेल्स

Mon, 31 Mar 2025 03:24 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

1 अप्रैल, 2025 से यूपीआई, बैंकिंग, एलपीजी की कीमतों से लेकर टैक्स से जुड़े नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं। आपको बदले जा रहे इन नियमों को जरूर जान लेना चाहिए क्योंकि इनका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा।
विज्ञापन
1 of 5
1 अप्रैल से बदलने जा रहे ये बड़े नियम - फोटो : AdobeStock
1 अप्रैल से नए वित्त वर्ष की शुरुआत होने जा रही है। नया वित्त वर्ष कई नए बदलावों को लेकर भी आ रहा है। एक नागरिक होने के नाते आपको 1 अप्रैल से बदलने जा रहे नियमों के बारे में पता होना जरूरी है। अगर आपको 1 अप्रैल से जिन नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं उनके बारे में पता नहीं है तो कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 1 अप्रैल, 2025 से यूपीआई, बैंकिंग, एलपीजी की कीमतों से लेकर टैक्स से जुड़े नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं। आपको बदले जा रहे इन नियमों को जरूर जान लेना चाहिए क्योंकि इनका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। अगर आपको 1 अप्रैल से बदलने जा रहे इन नियमों के बारे में पहले से पता होगा तो आप कई परेशानियों से बच सकेंगे। इसी कड़ी में आइए जानते हैं 1 अप्रैल से किन-किन नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
1 अप्रैल से बदलने जा रहे ये बड़े नियम - फोटो : AdobeStock

यूपीआई 

राष्ट्रीय पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया यानी एनपीसीआई द्वारा 1 अप्रैल, 2025 से ऐसे नंबरों को बंद कर दिया जाएगा, जो लंबे समय से इनएक्टिव हैं। अगर आपके बैंक अकाउंट से कोई पुराना नंबर लिंक्ड है, जो लंबे समय से बंद है तो आपको 1 अप्रैल, 2025 से पहले बैंक अकाउंट से नया नंबर लिंक करा लेना चाहिए। अगर आप 1 अप्रैल, 2025 से पहले इस काम को नहीं करते हैं तो इस स्थिति में आपको यूपीआई से लेनदेन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस कारण आपको यह काम जल्द से जल्द करा लेना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
1 अप्रैल से बदलने जा रहे ये बड़े नियम - फोटो : AdobeStock

सेविंग अकाउंट में पैसा रखना है जरूरी 

1 अप्रैल, 2025 से अगर आपके बैंक के बचत खाते में न्यूनतम बैलेंस नहीं है, तो ऐसी स्थिति में बैंक द्वारा आप पर जुर्माना लगाया जा सकता है। हालांकि, अलग-अलग बैंकों की मिनिमम बैलेंस लिमिट अलग-अलग हो सकती है।  

PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है 20वीं किस्त, जानिए किन किसानों को नहीं मिलता है इस स्कीम का लाभ

4 of 5
1 अप्रैल से बदलने जा रहे ये बड़े नियम - फोटो : Adobe Stock

एलपीजी गैस 

हर महीने की शुरुआत में एलपीजी गैस की कीमतों में बदलाव किए जाते हैं। इस कारण 1 अप्रैल से तेल कंपनियों द्वारा घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
1 अप्रैल से बदलने जा रहे ये बड़े नियम - फोटो : amar ujala

नए टिक्स नियम 1 अप्रैल से होंगे लागू

1 अप्रैल, 2025 से नए टैक्स नियम लागू हो जाएंगे। 1 अप्रैल, 2025 से वे लोग जिनकी सालाना आय 12 लाख रुपये है उनकी आय टैक्स फ्री होगी। हालांकि, इसका फायदा उन्हीं लोगों को मिलेगा, जिन्होंने नई टैक्स रिजीम चुनी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें