Rules Change From 1 August 2026: आज यानी 1 अगस्त 2026 से कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं जिनकी सीधा असर आपकी जेब पर पड़ता हुआ नजर आ सकता है। आप इस रिपोर्ट में आज से बदलने वाले नियमों के बारे में जान सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 8
1 अगस्त से कौन-कौन से नियम लागू हुए हैं?
- फोटो : Amar Ujala AI
New Rules From 1st August 2026: जब-जब नए महीने की शुरुआत होती है, तब-तब लोगों की नजर पहली तारीख पर रहती है। क्योंकि लगभग हर महीने की पहली तारीख से कुछ बदलाव जरूर हो जाते हैं।
कभी रेलवे का कोई नियम लागू हो जाता है तो कभी कोई और बदलाव हो जाता है। इसी क्रम में आज यानी 1 अगस्त 2026 से भी कुछ बड़े बदलाव होने जा रहे हैं जिनके बारे में आप यहां जान सकते हैं। चलिए जानते हैं आज यानी 1 अगस्त से क्या-क्या बदलाव हो रहे हैं...
विज्ञापन
2 of 8
1 अगस्त से क्या-क्या नियम बदल रहे हैं? पहला बदलाव आज से रेलवे के तत्काल टिकट बुकिंग नियम बदलेंगे द
- फोटो : AI Generated
1 अगस्त से क्या-क्या नियम बदल रहे हैं?
पहला बदलाव
आज से रेलवे के तत्काल टिकट बुकिंग नियम बदलेंगे
दरअसल, पश्चिम मध्य रेलवे आज यानी 1 अगस्त से रिजर्वेशन काउंटरों पर तत्काल टिकटों की बुकिंग के लिए नया टोकन आधारित सिस्टम लागू करने जा रहा है
इसका उद्देश्य आरक्षण काउंटरों पर भीड़ कम करना और टिकट बुकिंग को अधिक व्यवस्थित व पारदर्शी बनाना है
विज्ञापन
3 of 8
1 अगस्त से कौन-कौन से नियम लागू हुए हैं?
- फोटो : AdobeStock
नए नियम के तहत टोकन जारी करने का समय तत्काल बुकिंग शुरू होने के समय के अनुरूप रहेगा।
एसी तत्काल के लिए सुबह साढ़े 8 बजे से सुबह 9 बजे और नॉन एसी के लिए सुबह 9 बजे से साढ़े 9 बजे तक टोकन मिलेंगे
इसके बाद ही यात्री काउंटर से तत्काल टिकट बुक कर सकेंगे
4 of 8
1 अगस्त से कौन-कौन से नियम लागू हुए हैं?
- फोटो : Adobe Stock
दूसरा बदलाव
अगर आपको ITR भरने में देरी हुई है, तो ये आपको आज से भारी पड़ सकती है
दरअसल, वित्त वर्ष से जुड़ा इनकम टैक्स रिटर्न यानी आईटीआर समय पर दाखिल नहीं करने वालों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है
वित्तीय वर्ष के लिए बिना जुर्माने के इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है, लेकिन जो लोग इस तारीख तक रिटर्न फाइल नहीं कर पाए हैं
उन्हें आज यानी 1 अगस्त से बिलेटेड रिटर्न भरने पर आय के आधार पर भारी जुर्माना देना होगा
विज्ञापन
5 of 8
1 अगस्त से कौन-कौन से नियम लागू हुए हैं?
- फोटो : Adobe Stock
तीसरा बदलाव
आज से बैंकिंग शुल्क और क्रेडिट कार्ड के नियमों में भी बदलाव हो सकता है
आज यानी अगस्त की शुरुआत के साथ कई बैंक क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड प्वाइंट्स, लेट पेमेंट चार्ज, सर्विस फीस में बदलाव कर सकते हैं
हालांकि, ये नियम सभी बैंकों पर लागू नहीं होते हैं। इसलिए इसके लिए अपने बैंक से संपर्क करें
विज्ञापन
6 of 8
1 अगस्त से कौन-कौन से नियम लागू हुए हैं? (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : AI Generated
चौथा बदलाव
आज यानी 1 अगस्त से C-KYC 2.0 लागू किए जाने की तैयारी है
देश के बैंकिंग और वित्तीय संस्थानों में ग्राहक सत्यापन को सुरक्षित बनाने के लिए 'सेंट्रल नो योर कस्टमर' यानी सीकेवाईसी 2.O सिस्टम लागू किया जा रहा है
C-KYC तहत ग्राहकों को 14 अंकों का एक यूनिक C-KYC नंबर मिलेगा
विज्ञापन
7 of 8
1 अगस्त से कौन-कौन से नियम लागू हुए हैं? (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : AI Generated
C-KYC का सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि आपको हर बैंक, बीमा कंपनी या म्यूचुअल फंड में अलग-अलग KYC डॉक्यूमेंट देने की जरूरत नहीं होगी
इस नए सिस्टम का उद्देश्य ग्राहकों की KYC प्रक्रिया को पहले से अधिक सुरक्षित और आधुनिक बनाना है