फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Room Heater: रूम हीटर चलाते समय अगर की ये गलतियां तो हो सकता है गंभीर हादसा, जरूर जान लें ये बातें

Wed, 31 Dec 2025 07:31 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सर्दियों में ठंड से बचने के लिए रूम हीटर का इस्तेमाल लोग बड़े पैमाने पर करते हैं। हालांकि, थोड़ी-सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है। इस कारण रूम हीटर का उपयोग करते समय आपको कुछ जरूरी सावाधानियों के बारे में पता होना चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 5
Room Heater - फोटो : AdobeStock
सर्दियों के सीजन में हमारे घरों में रूम हीटर का इस्तेमाल काफी बढ़ जाता है। ठंड से राहत पाने के लिए लोग इस उपकरण का काफी उपयोग करते हैं। हालांकि, रूम हीटर का उपयोग करते समय थोड़ी-सी लापरवाही एक गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। हर साल सर्दियों के सीजन में रूम हीटर से जुड़े आग लगने, करंट लगने जैसी कई घटनाएं सामने निकलकर आती हैं।

कई बार देखने को मिलता है कि लोग घरों में हीटर को सही जगह पर नहीं रखते, उसे लंबे समय तक लगातार इस्तेमाल करते हैं या सुरक्षा नियमों को नजरअंदाज कर देते हैं। ये सब काफी खतरनाक है। अगर आप भी सर्दियों में रूम हीटर का उपयोग कर रहे हैं, तो कुछ जरूरी बातों के बारे में पता होना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 5
Room Heater - फोटो : AdobeStock
इस बात का ध्यान रखें कि रूम हीटर को कभी भी बेड, पर्दे, सोफा या कपड़ों के पास रखकर इस्तेमाल भूलकर भी न करें। ऐसा करने से आग लगने का खतरा बढ़ सकता है। हीटर को हमेशा समतल और खुली जगह पर रखकर इस्तेमाल करें। यह भी सुनिश्चित करें कि आसपास कोई ज्वलनशील वस्तु न हो। 

PM Kisan Yojana: क्या परिवार का हर सदस्य कर सकता है पीएम किसान योजना में आवेदन? जानिए क्या है इसको लेकर नियम
विज्ञापन

3 of 5
Room Heater - फोटो : AdobeStock
कई लोग पूरी रात रूम हीटर चालू छोड़ देते हैं, यह बेहद खतरनाक है। अगर आप लंबे समय तक रूम हीटर चलाते हैं तो इससे ओवरहीटिंग हो सकती है और आग लगने का खतरा बढ़ सकता है। इस कारण सोने से पहले हीटर बंद कर दें या या टाइमर वाले हीटर का इस्तेमाल करें। 

Winter Shopping: दिल्ली के इन मार्केट में मिलेंगे बजट फ्रेंडली स्वेटर-जैकेट, सर्दियों की शॉपिंग होगी आसान

4 of 5
Room Heater - फोटो : AdobeStock
बंद कमरे में हीटर चलाने की गलती न करें। ऐसा करने से ऑक्सीजन की कमी हो सकती है, जिससे दम घुटने जैसी समस्या पैदा होती है। इस कारण खिड़की या दरवाजा खुला रखें ताकि ताजी हवा आती रहे।

IRCTC Tour Package: नए साल पर अयोध्या में राम लला के दर्शन करा रहा आईआरसीटीसी, ऑफर देख बैग पैक कर लेंगे आप
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Room Heater - फोटो : AdobeStock
रूम हीटर को हमेशा अच्छी क्वालिटी के सॉकेट में लगाएं। सस्ते या खराब एक्सटेंशन बोर्ड से बचें। ढीले वायर, कटे हुए केबल या खराब एक्सटेंशन बोर्ड का इस्तेमाल करने से दुर्घटना होने की संभावना रहती है।

Year Ender 2025: साल 2025 में सरकार ने शुरू की ये योजनाएं, युवाओं और नौकरीपेशा लोगों को मिल रहा लाभ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें