फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Signs: नहीं जानते होंगे सड़क पर बने इन निशानों के बारे में? जानेंगे तो कहेंगे ये तो काम की बात बता दी

Wed, 01 Oct 2025 02:27 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Road Par Kis Sign Ka Kya Matlab Hota Hai: अगर आप गाड़ी चलाते हैं तो आपके लिए ये जरूरी होता है कि आप कुछ बातों का ध्यान रखें। वरना एक छोटी सी गलती आपकी जान तक ले सकती है।
विज्ञापन
1 of 5
सड़क किनारे बने इन निशानों का क्या मतलब होता है? - फोटो : Amar Ujala
Road Signs Details in Hindi: सड़क एवं यातायात नियमों का पालन करना हर किसी की जिम्मेदारी होती है। अगर आप सड़क पर गाड़ी से यात्रा करते हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। दरअसल, ट्रैफिक नियमों का पालन न करने पर आपकी गाड़ी का चालान कटा जाता है और कई बार तो जरूरत पड़ने पर गाड़ी को सीज तक कर लिया जाता है।

यही नहीं, आप जब गाड़ी लेकर सड़क पर जाते होंगे तो आपने कई तरह के साइन बोर्ड या कई ऐसे अलग-अलग तरह के निशान बोर्ड पर बने देखे होंगे? पर अधिकतर लोगों को सड़क पर बने इन निशानों के बारे में नहीं पता होता है जिसके कारण कई बार बड़ी दुर्घटना तक हो जाती है और लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ जाती है। इसलिए आप यहां सड़क पर बने कुछ जरूरी निशानों के बारे में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
सड़क किनारे बने इन निशानों का क्या मतलब होता है? - फोटो : Adobe Stock
सड़क पर ये हैं कुछ जरूरी निशान:-

आगे सड़क तंग है का साइन
  • अगर आपको सड़क पर ऊपर दी गई फोटो वाला निशान दिखता है, तो आपको सावधान होने की जरूरत है। दरअसल, ये साइन बताता है कि आगे सड़क तंग है यानी जितनी चौड़ी सड़क पर आप चल रहे थे, अब आगे सड़ पतली हो जाएगी। इसलिए इस साइन बोर्ड का ध्यान रखें और उस हिसाब से ही गाड़ी चलाएं।
विज्ञापन

3 of 5
सड़क किनारे बने इन निशानों का क्या मतलब होता है? - फोटो : Adobe Stock
आगे सड़क पर फिसलन है
  • सड़क पर अलग-अलग तरह के साइन बोर्ड होते हैं जिसमें से एक ऊपर दी गई फोटो वाला भी होता है। आपने ये देखा जरूर होगा और अगर नहीं, तो अब से ये साइन बोर्ड दिखे तो समझ जाइए कि आग सड़क पर फिसलन है। ऐसे में आपको करना ये होता है कि अगर आपकी गाड़ी की स्पीड तेज है तो उसे पहले ही कम कर लें और आराम से गाड़ी चलाएं। खासतौर पर ये बात दोपहिया वाहनों को ध्यान रखनी जरूरी हो जाती है।

4 of 5
सड़क किनारे बने इन निशानों का क्या मतलब होता है? - फोटो : Adobe Stock
स्पीड लिमिट
  • आपने सड़क किनारे या सड़के के बीच में ऊपर की तरफ एक साइन बोर्ड देखा होगा जिसमें एक गोल घेरा होता है और उसमें एक नंबर लिखा होता है? ठीक ऐसा जैसा ऊपर फोटो में दिया गया है। ये निशान आपको बताता है कि आपको इस सड़क पर कितनी स्पीड पर गाड़ी चलानी है। ध्यान रखें कि लिमिट को दुर्घटना रोकने के लिए तय किया जाता है। इसलिए तय स्पीड से तेज गाड़ी न चलाएं ताकि आप दुर्घटना और चालान दोनों से बच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सड़क किनारे बने इन निशानों का क्या मतलब होता है? - फोटो : Adobe Stock
यहां नहीं रूकना
  • आपने कई बार सड़क किनारे लगे साइन बोर्ड में एक निशान देखा होगा जिसमें क्रॉस का निशान लगा होता है। हां, बिल्कुल ऐसा ही जैसा ऊपर तस्वीर में दिया है। अगर आपको सड़क पर ये साइन दिखे तो समझ जाइए कि यहां पर गाड़ी रोकना मना है। हो सकता है कि जहां पर ये साइन दिया हो वो लूटपाट वाला एरिया हो आदि। इसलिए इस साइन को देखें तो गाड़ी रोकने से बचें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें