फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PMVY: इन लोगों को नहीं मिलता पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ, चेक करें कहीं आप तो नहीं इसमें

Wed, 01 Oct 2025 02:05 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Vishwakarma Yojana Ke Liye Kaun Patra Nahi Hai: जो लोग पात्र होते हैं उन्हें इस पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ मिलता है, लेकिन अपात्र लोगों को नहीं।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
PM Vishwakarma Yojana Eligibility Criteria List: सरकार की लगभग सभी योजनाओं से किसी न किसी रूप में एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं और लाभ ले रहे हैं। किसी योजना के तहत सीधे तौर पर आर्थिक लाभ मिल रहा है, तो किसी योजना के तहत सब्सिडी मिलती है। जबकि, कई योजनाएं ऐसी हैं जिनमें अन्य तरह की मदद करने का प्रावधान है।

अब जैसे, एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना जिसको भारत सरकार चलाती है। सितंबर 2023 में इस योजना को शुरू किया गया था और मौजूदा समय में इस योजना से करोड़ किसान जुड़े हैं और लाभ ले रहे हैं। कई आर्थिक लाभ इस योजना के तहत दिए जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वे कौन लोग हैं जो इस योजना से जुड़ नहीं सकते यानी कौन लोग इस पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र नहीं है? तो चलिए जानते हैं पात्रता सूची के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
पहले योजना से जुड़ने का तरीका जान लें
  • अगर आपको पीएम विश्वक्रमा योजना में आवेदन करना है तो आप ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाएं। जहां पर पात्रता चेक करके और दस्तावेज वेरिफाई करके पात्र लोगों का आवेदन किया जाता है। इसके बाद आप बतौर लाभार्थी योजना के तहत मिलने वाले लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • वहीं, इस योजना से जुड़ने के ऑनलाइन तरीका भी है। इसमें आपको सबसे पहले पीएम विश्वकर्मा योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जाना है। फिर यहां पर आप लॉगिन वाले सेक्शन में जाकर आवेदन की प्रक्रिया पूरी करके इस योजना से जुड़ सकते हैं।

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
कौन नहीं जुड़ सकता योजना से?

पीएम विश्वकर्मा योजना से वे लोग नहीं जुड़ सकते, जो नीचे दी गई सूची में नहीं हैं क्योंकि जो लोग इस पात्रता सूची में हैं वे ही इस योजना का लाभ ले सकते हैं। योजना के तहत 18 पारंपरिक व्यापारों (जिनकी सूची नीचे दी गई है) से जुड़े लोग ही इस योजना में आवेदन कर सकते हैं:-
  • फिशिंग नेट निर्माता, मोची/जूता बनाने वाले कारीगर, जो ताला बनाने वाले हैं, जो लोग राजमिस्त्री हैं, पत्थर तोड़ने वाले, गुड़िया और खिलौना निर्माता, नाई यानी बाल काटने वाले, जो अस्त्रकार हैं और जो लोग मूर्तिकार हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले, धोबी और दर्जी, जो लोग लोहार का काम करते हैं, जो नाव निर्माता हैं, अगर आप मालाकार हैं और पत्थर तराशने वाले लोग ही इस योजना से जुड़ सकते हैं। अगर आप इस कैटेगरी में नहीं हैं, तो आप इस योजना से नहीं जुड़ सकते।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें