RO Waste Water: घर में पीने के पानी को साफ करने के लिए कई लोग आरओ यानी वाटर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करते हैं। इस दौरान एक तरफ साफ पानी मिलता है, तो दूसरी तरफ कुछ पानी बाहर निकलता है। इसे आमतौर पर रिजेक्ट वाटर या वेस्ट वाटर कहा जाता है।
अक्सर लोग इस पानी को सीधे नाली में बहा देते हैं, लेकिन थोड़ी सावधानी बरतकर इसे घर के कई कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे पानी की बर्बादी कम करने में मदद मिलती है। हालांकि, ध्यान रखें कि इस वेस्ट पानी को पीना नहीं चाहिए। तो चलिए जानते हैं आरओ से निकलने वाले वेस्ट पानी को आप कहां इस्तेमाल कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...