फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवा चौथ 2026: पुरानी साड़ी और ज्वेलरी से हो गए हैं बोर? इस बार जीवनसाथी को दें ये 4 यूनिक स्मार्ट गैजेट्स

Fri, 23 Oct 2026 01:27 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • Best Karwa Chauth Gifts For Wife: इस करवा चौथ अपनी पत्नी को पारंपरिक ज्वेलरी के बजाय आधुनिक और उपयोगी टेक गैजेट्स उपहार में दे सकते हैं।
  • 3-इन-1 लैंप, स्मार्ट वॉच, क्रैम्प रिलीफ मसाजर और एलईडी मिरर उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाते हैं।
  • ये स्मार्ट उपहार न सिर्फ स्टाइलिश हैं, बल्कि पत्नी की सेहत और सहूलियत का पूरा ख्याल भी रखते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
करवा चौथ टेक गिफ्ट्स - फोटो : AI
Karwa Chauth Unique Gadgets Gifts: करवा चौथ का पावन त्योहार पति-पत्नी के रिश्ते में प्यार और मिठास घोलने का सबसे खास अवसर होता है। इस साल ये पवित्र त्योहार 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को है। हर साल इस दिन पति अपनी पत्नी को खुश करने के लिए साड़ी, सूट या पारंपरिक ज्वेलरी जैसे उपहार देते हैं। लेकिन समय के साथ उपहार देने का तरीका भी बदल गया है, और आजकल महिलाएं अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले व्यावहारिक और स्मार्ट गैजेट्स ज्यादा पसंद कर रही हैं।

ऐसे में अगर आप भी इस बार वही पुराने पारंपरिक तोहफे देकर बोर हो चुके हैं और अपनी जीवनसंगिनी को कुछ अलग और आधुनिक देना चाहते हैं, तो स्मार्ट गैजेट्स एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। आइए इस लेख में 4 ऐसे ही यूनिक गैजेट्स के बारे में जानते हैं जिसे आप आपकी पत्नी का दिल जीत सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
3-इन-1 मल्टीफंक्शनल बेडसाइड लैंप - फोटो : AI
3-इन-1 मल्टीफंक्शनल बेडसाइड लैंप
  • यह लैंप न सिर्फ कमरे की खूबसूरती बढ़ाता है, बल्कि इसमें वायरलेस मोबाइल चार्जर और ब्लूटूथ स्पीकर की सुविधा भी मिलती है।
  • आपकी पत्नी रात में सुकून से गाने सुनते हुए फोन चार्ज कर सकती हैं और इसकी धीमी रोशनी उनके बेडरूम को एक बेहद शानदार और आरामदायक लुक देती है।
विज्ञापन

3 of 5
स्मार्ट फिटनेस वॉच - फोटो : AI
स्मार्ट फिटनेस वॉच
  • पत्नी दिन भर घर और ऑफिस के कामों में खुद की सेहत का ध्यान रखना भूल जाती हैं।
  • ऐसे में स्मार्ट फिटनेस वॉच उनके हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन, नींद और कदमों की गिनती पर नजर रखेगी।
  • यह खूबसूरत दिखने के साथ-साथ उनकी सेहत की देखभाल करने का सबसे बेहतरीन जरिया बन सकता है।

4 of 5
पीरियड क्रैम्प रिलीफ मसाजर - फोटो : AI
पीरियड क्रैम्प रिलीफ मसाजर
  • पीरियड्स के दिनों में होने वाले असहनीय दर्द और ऐंठन से राहत दिलाने के लिए यह हीटिंग मसाजर बहुत मददगार साबित हो सकता है।
  • यह एक ऐसा विचारशील और उपयोगी उपहार है, जो दिखाता है कि आपको हर परिस्थिति में उनकी तकलीफ और आराम का कितना ख्याल रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्मार्ट मेकअप या एलईडी कॉस्मेटिक मिरर - फोटो : AI
स्मार्ट मेकअप या एलईडी कॉस्मेटिक मिरर
  • मेकअप करते समय सही रोशनी का होना बहुत जरूरी होता है। एडजस्टेबल एलईडी लाइट वाला यह स्मार्ट मिरर उनके ब्यूटी रूटीन को बहुत आसान बना देगा।
  • इसमें लगे टच सेंसर और नेचुरल लाइट मोड की मदद से वे किसी भी समय एकदम परफेक्ट मेकअप कर सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें