Flight Ticket Refund Policy: जब भी हमें किसी सफर पर जाना होता है तो हम एक ऐसा वाहन चुनना पसंद करते हैं जो हमें हमारे गंतव्य तक समय पर पहुंचा दे। इसके लिए कई लोग तो अपने वाहन से जाना पसंद करते हैं जैसे, कार। जबकि, कई लोग ट्रेन से सफर करना पसंद करते हैं, लेकिन कई जगह ऐसी हैं जहां पर आप न तो ट्रेन और न ही कार आदि से यात्रा कर सकते हैं। ऐसे में लोग फ्लाइट से जाना पसंद करते हैं क्योंकि इससे समय भी बचता है।
पर देखने में आता है कि कई बार फ्लाइट रद्द हो जाती है या फिर काफी देरी से उड़ान भरती हैं जिसकी वजह से यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप भी फ्लाइट से यात्रा कर रहे हैं या करने वाले हैं तो आपको टिकट रिफंड से जुड़े नियमों के बारे में पता होना जरूरी हो जाता है। तो चलिए जानते हैं कि क्या फ्लाइट के देरी से उड़ान भरने पर रिफंड मिलता है या नहीं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...