Rights Of Married Women In Fathers Property: केंद्र सरकार की तरफ से महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इसके साथ ही महिलाओं को कई तरह के संवैधानिक अधिकार भी दिए गए हैं, ताकि वह भी पुरुष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।
अक्सर लोगों के बीच महिलाओं को संपत्ति में दिए गए कानूनी अधिकार को लेकर दुविधा रहती है। कई लोग अक्सर सवाल करते हैं कि शादी के बाद पिता की संपत्ति में बेटी का कितना अधिकार होता है? क्या शादी के बाद बेटी अपने पिता की संपत्ति पर दावा कर सकती है? इसको लेकर उसे क्या अधिकार दिए गए हैं? आज इस खबर में हम आपको इसी बारे में बताएंगे।