फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Vishwakarma Yojana: क्या है विश्वकर्मा योजना? लाभ लेने के लिए ऐसे करें आवेदन, मिलेंगे ये बड़े फायदे

Wed, 27 Aug 2025 04:13 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

PM Vishwakarma Yojana: भारत सरकार और राज्य सरकारें लोगों के जीवन और आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही हैं। वर्तमान समय में केंद्र सरकार की तरफ से हर वर्ग के लिए अलग-अलग योजनाएं चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
1 of 5
क्या है विश्वकर्मा योजना? लाभ लेने के लिए ऐसे करें आवेदन - फोटो : Adobe Stock
PM Vishwakarma Yojana: भारत सरकार और राज्य सरकारें लोगों के जीवन और आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही हैं। वर्तमान समय में केंद्र सरकार की तरफ से हर वर्ग के लिए अलग-अलग योजनाएं चलाई जा रही हैं। यह योजनाएं लाभकारी और कल्याणकारी हैं। किसानों से लेकर महिलाओं तक के लिए योजनाएं चल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने अपने जन्मदिन के मौके पर 17 सितंबर को 'पीएम विश्वकर्मा योजना' (PM Vishwakarma Yojana) की शुरुआत की थी। 

अगर कोई अपना व्यापार शुरू करना चाहे, तो उसे सरकार की इस योजना के तहत 3 लाख रुपये तक का लोन मिल सकता है। इस योजना के तहत बिना किसी गारंटी के लोन मिलेगा। लेकिन, सरकार ने इसके लिए 18 ट्रेड्स से तय किए हैं, जिसे लाभार्थी जुड़ा होना चाहिए। ऐसे में आप इस योजना का फायदा उठाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। आइए आपको आवेदन करने की तरीके के बारे में बताते हैं। तो आइए जानते हैं इसके बारे में...
 
विज्ञापन

2 of 5
क्या है विश्वकर्मा योजना? लाभ लेने के लिए ऐसे करें आवेदन - फोटो : AdobeStock
क्या है विश्वकर्मा योजना? 

विश्वकर्मा योजना के तहत सुनार, लोहार, नाई और चर्मकार जैसे पारंपरिक कौशल रखने वाले कारीगरों को कई फायदे दिए जाएंगे। सरकार ने इस योजना में 18 पारंपरिक कौशल वाले व्यवसायों को शामिल किया है। इससे देशभर में मौजूद ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के कारीगरों और शिल्पकारों को सहायता मिलेगी। 
 
विज्ञापन

3 of 5
क्या है विश्वकर्मा योजना? लाभ लेने के लिए ऐसे करें आवेदन - फोटो : Adobe Stock
इन लोगों को मिलेगा फायदा

कारपेंटर (बढ़ई)
नाव बनाने वाले 
लोहार 
ताला बनाने वाले 
सुनार 
मिट्टी के बर्तन बनाने वाले (कुम्हार)
मूर्तिकार 
राज मिस्त्री 
मछली का जाल बनाने वाले 
टूल किट निर्माता 
पत्थर तोड़ने वाले 
मोची/जूता कारीगर 
टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
गुड़िया और अन्य खिलौना निर्माता (पारंपरिक) 
नाई 
माला बनाने वाले, 
धोबी 
दर्जी

Ayushman Yojana: एक साल में कितने तक का इलाज करा सकते हैं आयुष्मान कार्डधारक? यहां जानिए सबकुछ

4 of 5
क्या है विश्वकर्मा योजना? लाभ लेने के लिए ऐसे करें आवेदन - फोटो : Adobe Stock
जानिए कैसे कर सकते हैं आवेदन? 

अगर आप पात्र हैं और आपकी उम्र 18 साल या उससे अधिक है, तो आपको अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाएं
यहां पर आपको संबंधित दस्तावेज देने हैं
इसके बाद सबकुछ सही पाए जाने पर आपका आवेदन कर दिया जाएगा।

PM Kisan Yojna: जल्दी निपटा लें ये जरूरी काम, नहीं तो पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त से रह सकते हैं वंचित
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या है विश्वकर्मा योजना? लाभ लेने के लिए ऐसे करें आवेदन - फोटो : Adobe Stock
लाभार्थियों को मिलेंगे ये फायदे

500 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा
औजारों के लिए 15 हजार रुपये एडवांस
बिना सिक्योरिटी 1 लाख रुपये कर्ज मिलेगा, जिसे 18 महीने में वापस करना होगा और आगे आप और ज्यादा पैसे ले सकते हैं
इंसेंटिव जैसी सुविधाएं लाभार्थियों को मिलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें