फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rice Adulteration: बाजार में बिक रहा प्लास्टिक से बना चावल, खुद ऐसे पता लगाएं चावल असली है या नकली

Wed, 03 May 2023 12:45 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Rice Adulteration Test - फोटो : istock
Rice Adulteration Test: इन दिनों बाजार में बिकने वाली कई खाद्य सामग्रियों में मिलावट को अंजाम दिया जा रहा है। दूध, घी, तेल, आटा, चीनी, चायपत्ती से लेकर विभिन्न खाने पीने की चीजों में मिलावट की जा रही है। ऐसे में इन मिलावटी चीजों को खाने पर स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं। चावल का सेवन हम में से अधिकतर लोग करते हैं। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए चावल काफी महत्वपूर्ण आहार है। इसमें कई मिनरल्स, विटामिन्स भरपूर मात्रा में होते हैं। वहीं अगर हम आपसे कहें कि बाजार में इन दिनों मिलावटी चावल को तेजी से बेचा जा रहा है। ऐसे में आप क्या कहेंगे। मिलावटी चावल का सेवन करने से आपको स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप असली और नकली चावल में पहचान कर सकते हैं। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
Rice Adulteration Test - फोटो : Istock
असली और नकली चावल की पहचान आप बड़ी आसानी से कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक गिलास पानी लेना है। उसमें एक चम्मच कच्चे चावल को डालें। इसके बाद कुछ देर तक इसे हिलाना है। 
विज्ञापन

3 of 5
Rice Adulteration Test - फोटो : Istock
अगर हिलाने के बाद चावल पानी के ऊपर तैरते हुए दिखाई देते हैं। ऐसे में समझ जाइए कि आपका चावल नकली है और वह प्लास्टिक से बना हुआ है। 

4 of 5
Rice Adulteration Test - फोटो : istock
इसके अलावा आप लाइटर की मदद से भी असली और नकली चावल में पहचान कर सकते हैं। इसके लिए आपको हाथ में चावल को लेना होगा। उसके बाद उसे लाइटर की मदद से जला दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rice Adulteration Test - फोटो : istock
अगर चावल को जलाने के बाद उसमें से प्लास्टिक की गंध आती है। ऐसे में आपका चावल नकली है। इसके अलावा आप चावल को गर्म तेल में डालकर भी उसकी वास्तविकता का पता लगा सकते हैं। इसके लिए आपको चावल को गर्म तेल में डालना है। अगर चावल प्लास्टिक के हुए, तो वह पिघलकर बर्तन के तले पर चिपक जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें