फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Retirement Planning: बुढ़ापे के जीवन को सुरक्षित करने के लिए इन स्कीम्स में करें निवेश, मिल रहा बंपर रिटर्न

Sun, 14 May 2023 02:39 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
money - फोटो : iStock
Retirement Planning: रिटायरमेंट के बाद व्यक्ति को आर्थिक स्तर पर कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उम्र के इस पड़ाव पर आमदनी का कोई जरिया भी नहीं होता है। ऐसे में कई बार पैसों की कमी होने के कारण व्यक्ति के जीवन में कई परेशानियां खड़ी हो जाती हैं। ऐसे में आपको अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए अभी से बचत करनी शुरू कर देनी चाहिए। वहीं अगर आप अपनी बचत के पैसों को किसी अच्छी जगह पर निवेश कर रहे हैं। ऐसे में आप रिटायरमेंट के समय एक बड़ा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। ऐसे में आपको रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी में आर्थिक रूप से किसी के ऊपर निर्भर होने की जरूरत नहीं होगी। इसी कड़ी में आज हम आपको उन शानदार स्कीम्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें निवेश करके आप अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में - 
विज्ञापन

2 of 5
Money New - फोटो : Istock

एलआईसी सरल पेंशन प्लान 

यह एलआईसी की एक नॉन लिंक्ड, एकल प्रीमियम, व्यक्तिगत तत्काल वार्षिक योजना है। इस स्कीम में आपको एकमुश्त निवेश करना होता है। उसके बाद आपको जीवन भर पेंशन का लाभ मिलता है। 
विज्ञापन

3 of 5
money new - फोटो : i stock
इस स्कीम में आपको पैसों का निवेश करने के बाद ही पेंशन का लाभ मिलने लगता है। एलआईसी सरल पेंशन प्लान में न्यूनतम 40 साल की उम्र का व्यक्ति ही निवेश कर सकता है। वहीं अधिकतम निवेश की उम्र 80 साल निश्चित की गई है। 

LIC Schemes: रिटायरमेंट के बाद भविष्य को करना चाहते हैं सुरक्षित, तो LIC की इन स्कीम्स में करें निवेश

4 of 5
money new - फोटो : i stock

वरिष्ठ नागरिक बचत योजना

इस स्कीम को खासतौर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुरू किया गया है। वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 8.2 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिल रहा है। आप बुढ़ापे के समय की जिंदगी को सुरक्षित करने के लिए इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
money new - फोटो : istock

म्यूचुअल फंड

म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। हालांकि, यहां से रिटर्न मिलने की संभावना अच्छी रहती है। आप एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम का चुनाव करके उसमें निवेश शुरू कर सकते हैं। इससे आप रिटायरमेंट के समय अच्छा खासा फंड जुटा सकेंगे। म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों का सलाह जरूर लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें