फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Widow Pension: विधवा पेंशन के लिए करने जा रहे हैं आवेदन तो ये दस्तावेज जरूर रखें पास, वरना हो सकती है दिक्कत

Fri, 14 Apr 2023 11:18 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
विधवा पेंशन योजना में आवेदन कैसे कर सकते हैं? - फोटो : istock
Widow Pension Yojana: राज्य सरकारों से लेकर केंद्र सरकार हर साल कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं पर करोड़ों रुपये खर्च कर देती है। इन योजनाओं के जरिए शहरी इलाकों से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाया जाता है। ऐसी ही एक योजना है विधवा पेंशन। इस योजना के अंतर्गत गरीब और बेसहारा विधवा महिलाओं को हर महीने 500 रुपये की आर्थिद मदद देने का प्रावधान है। ये योजना विधवा महिलाओं के लिए काफी सही साबित होती हुई नजर आती है और मौजूदा समय में करोड़ों की संख्या में विधवा महिलाएं इस योजना का लाभ उठा रही हैं। ऐसे में अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आप जुड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस योजना के बारे में विस्तार से। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
विधवा पेंशन योजना में आवेदन कैसे कर सकते हैं? - फोटो : istock
ये है पात्रता:-
  • वो विधवा महिलाएं योजना का लाभ ले सकती हैं, जो गरीब वर्ग से आती हैं और जरूरतमंद हैं
  • 18 से 60 साल के बीच की महिला इस योजना का लाभ ले सकती है
  • वो महिला लाभ ले सकती है, जिसकी केवल एक बार शादी हुई है आदि।
विज्ञापन

3 of 5
विधवा पेंशन योजना में आवेदन कैसे कर सकते हैं? - फोटो : istock
चाहिए होते हैं ये दस्तावेज:-
  • आवेदक महिला का आधार कार्ड
  • पति का मृत्यु का प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज तस्वीर
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाते की जानकारी।

4 of 5
विधवा पेंशन योजना में आवेदन कैसे कर सकते हैं? - फोटो : Istock
लाभ लेने के लिए विधवा महिलाएं ऐसे कर सकती हैं आवेदन:-

स्टेप 1
  • आप अगर विधवा महिला हैं, तो आप इस योजना से जुड़ सकती हैं
  • आवेदन के लिए आपको अपने राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है जैसे उत्तर प्रदेश के लिए इस आधिकारिक वेबसाइट sspy-up.gov.in/HindiPages/widow_h.aspx पर जाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विधवा पेंशन योजना में आवेदन कैसे कर सकते हैं? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपको अपना नाम रजिस्टर करना होता है
  • फिर यहां पर मांगी गई जरूरी जानकारियां भरनी होती हैं
  • आखिर में सबमिट पर क्लिक करें और इसके बाद आपका आवेदन पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें