Republic Day Parade Security Guidelines: अगर आप दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने जा रहे हैं तो अपने बैग में कुछ चीजें भूल से भी न रखें। ऐसा करने पर आपको जेल की सजा तक हो सकती है।
विज्ञापन
1 of 6
26 जनवरी की परेड के दौरान कौन सी चीजें प्रतिबंधित हैं ?
- फोटो : अमर उजाला
Republic Day Parade Rules: 26 जनवरी का दिन हर भारतीय के लिए बेहद शान का दिन होता है, क्योंकि इसी दिन भारत का संविधान लागू हुआ था, जिसके बाद भारत एक पूर्ण गणराज्य बना था। ऐसे में 26 जनवरी को आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड देशभर के लोगों के लिए गर्व और उत्सव का प्रतीक होती है। इस दिन देश के राष्ट्रपति से लेकर विदेशों से आए कई वीवीआईपी मेहमान कर्तव्य पथ पर मौजूद रहते हैं।
आम व्यक्तियों के लिए भी परेड में शामिल होने का अनुभव बहुत रोमांचक होता है, लेकिन आपको ये जानना चाहिए कि अगर आप यहां जा रहे हैं तो सुरक्षा नियमों को ध्यान में रखना बेहद जरूरी है। सुरक्षा के कारण कई प्रतिबंध और निर्देश जारी किए जााते हैं, ताकि परेड सुरक्षित रूप से संपन्न हो सके। यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देंगे, ताकि अगर आप परेड में शामिल होने जा रहे हैं तो इन नियमों का ध्यान रखें।
विज्ञापन
2 of 6
26 जनवरी की परेड के दौरान कौन सी चीजें प्रतिबंधित हैं ?
- फोटो : Adobe Stock
गणतंत्र दिवस की परेड के लिए ये हैं अहम नियम
राष्ट्रपति से लेकर विदेशों से आए कई वीवीआईपी मेहमानों की वजह से रहता है हाई अलर्ट
गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने के लिए सुरक्षा नियमों को समझना और उनका पालन करना जरूरी
किसी भी तरह की लापरवाही आपको परेशानी में डाल सकती है।
मेहमानों की वजह से सुरक्षा एजेंसियां हर दर्शक की सख्ती से जांच करती हैं
प्रतिबंधित सामान लेकर पहुंचना कानूनन अपराध माना जाता है।
विज्ञापन
3 of 6
26 जनवरी की परेड के दौरान कौन सी चीजें प्रतिबंधित हैं ?
- फोटो : Freepik
कौन सी चीजें हैं पूरी तरह प्रतिबंधित
परेड स्थल पर हथियार, चाकू, ब्लेड, कैंची, तेजधार वस्त्र, भारी बैग, नेल कटर, शराब, सिगरेट, ड्रग्स या ज्वलनशील पदार्थ ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है।
इसके अलावा पावर बैंक, सेल्फी स्टिक और लेजर लाइट जैसी चीजें भी अनुमति के बिना नहीं ले जा सकते।
4 of 6
26 जनवरी की परेड के दौरान कौन सी चीजें प्रतिबंधित हैं ?
- फोटो : Amar Ujala
बैग में रखें ये सामान
अपने बैग में केवल जरूरी दस्तावेज, पहचान पत्र, मोबाइल फोन और छोटी पानी की बोतल ही रखें, ताकि सुरक्षा जांच में समय न लगे। अपने बैग में एक पहचान पत्र अवश्य रखें।
विज्ञापन
5 of 6
26 जनवरी की परेड के दौरान कौन सी चीजें प्रतिबंधित हैं ?
- फोटो : Adobe Stock
चेकिंग के दौरान भी रखें ध्यान
सुरक्षा चेकिंग के दौरान सभी सामान जांच के लिए देना अनिवार्य होता है।
परेड स्थल पर केवल निर्धारित एंट्री और एग्जिट गेट से ही अंदर-बाहर जाएं और पुलिस व सुरक्षा कर्मियों के निर्देशों का पूरी तरह पालन करें।
बच्चों और बुजुर्गों को साथ ले जाते समय विशेष सावधानी रखें और अत्यधिक भीड़ वाले इलाकों से दूर रहें।