फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day: सावधान! 26 जनवरी की परेड में भूलकर न ले जाएं ये सामान, वरना एंट्री मिलने में हो सकती है दिक्कत

Sun, 26 Jan 2025 07:43 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Republic Day Parade Prohibited Items List: हर साल 26 जनवरी की परेड देखने एक बड़ी संख्या में लोग जाते हैं। अगर आप भी इस परेड को देखने जा रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। वरना आप दिक्कत में पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
गणतंत्र दिवस परेड में कौन सी चीजें नहीं ले जा सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala
Republic Day Parade 2025: 26 जनवरी का दिन हर भारतवासी के लिए बेहद खास होता है क्योंकि इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। पहला गणतंत्र दिवस वर्श 1950 में मनाया गया था जिसके बाद हर साल 26 जनवरी को बडे़ ही उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन कर्तव्य पथ से परेड निकलती हैं, झांकियां निकलती हैं और देश के महामहिम राष्ट्रपति सलामी मंच से इस परेड को सलामी देते हैं।

यही नहीं, इस परेड को देखने के लिए देश-विदेश से काफी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं और इस दिन के साक्षी बनते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस बार रिपब्लिक डे की परेड देखने जा रहे हैं तो आपको ध्यान रखना होता है कि आप कुछ चीजों को यहां लेकर नहीं जा सकते। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको दिक्कत हो सकती है। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी चीजें हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
गणतंत्र दिवस परेड में कौन सी चीजें नहीं ले जा सकते हैं? - फोटो : https://pib.gov.in/
  • दरअसल, 26 जनवरी की परेड में देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री समेत कई मंत्री और कई वीवीआईपी मेहमान आते हैं। ऐसे में यहां की सुरक्षा बेहद ही चाक चौंबद रहती है ताकि परिंदा भी पर न मार पाए। इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से परेड स्थल पर कई चीजों को ले जाना मना होता है।
विज्ञापन

3 of 5
गणतंत्र दिवस परेड में कौन सी चीजें नहीं ले जा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
क्या चीजें नहीं ले जा सकते परेड स्थल पर?
  • अगर आप भी गणतंत्र दिवस की परेड देखने जा रहे हैं तो आपको ये पता होना जरूरी हो जाता है कि आप कौन सी चीजें यहां लेकर नहीं जा सकते हैं। इसमें सबसे पहली चीज है खाने-पीने का सामान, दूसरी चीज है कोई थैला या ब्रीफकेस, रेडियो, ट्रांजिस्टर, टेपरिकॉर्डर, पेजर, कैमरा, दूरबीन और हैंडकैम भी आप यहां नहीं ले जा सकते हैं।

4 of 5
गणतंत्र दिवस परेड में कौन सी चीजें नहीं ले जा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • ध्यान रहे कि परेड वाली जगह पर आप कोई ज्वलनशील पदार्थ या सिगरेट, बीड़ी, लाइट शराब, इत्र या किसी तरह का स्प्रे, नुकीला हथियार, तलवार, पेंचकस, डिजिटल डायर, पाम टॉप कंप्यूटर, पॉवर बैंक, मोबाइल चार्जर, हेड फोन, रिमोट कंट्रोल कार, थर्मस फ्लास्क, पानी की बोतल, रेजर, कैंची और छाता नहीं ले जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गणतंत्र दिवस परेड में कौन सी चीजें नहीं ले जा सकते हैं? - फोटो : https://pib.gov.in/
वीडियोग्राफी और फोटो पर भी रोक
  • आप जब गणतंत्र दिवस की परेड देखने परेड स्थल पर जाते हैं तो आप यहां पर अनधिकृत तस्वीरें क्लिक नहीं कर सकते हैं और साथ ही वीडियोग्राफी भी नहीं कर सकते हैं। आपको प्रोटकॉल और तय किए गए नियमों का सख्ती से पालन करना होता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें