फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day 2022: गलती से आप भी तो नहीं कर रहे राष्ट्र ध्वज का अपमान? तिरंगा फहराने से पहले जान लीजिए ये जरूरी नियम

Wed, 26 Jan 2022 05:10 AM IST
आशिकी पटेल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
गणतंत्र दिवस पर भारत में झंडा फहराने के नियम - फोटो : पेक्सेल्स
26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू हुआ था। इसी खुशी में 26 जनवरी को पूरा भारत 73वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ बना रहा। इस खास मौके पर जगह-जगह पर राष्ट्र ध्वज यानी तिरंगा फहराया गया। सरकारी कार्यालय से लेकर स्कूलों तक में गणतंत्र दिवस मनाने के साथ ही तिरंगा फहराया गया। यहां तक कि लोग ने अपने घरों, दफ्तरों में भी तिरंगा फहराया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस तिरंगे को आप फहराते हैं उसके कुछ नियम भी हैं? जी हां, साल 2002 में भारतीय ध्वज संहिता बनाई गई थी, जिसमें तिरंगा फहराने के सभी नियमों, औपचारिकताओं और निर्दशों के बारे में बारीकी से बताया गया है। इसे 26 जनवरी 2002 में लागू किया था और इसका उल्लंघन करने पर कानूनी तौर पर सजा का भी प्रावधान है। तो चलिए आज जानते हैं तिरंगा फहराने का सही तरीका क्या है...
विज्ञापन

2 of 6
गणतंत्र दिवस पर भारत में झंडा फहराने के नियम - फोटो : पीटीआई
  • तिरंगा कॉटन, सिल्क या खादी का ही बना होना चाहिए। आयताकार हो। इसकी लंबाई और चौड़ाई का अनुपात 3:2 का होना चाहिए। सबसे जरूरी बात, केसरिया रंग हमेशा ऊपर होना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 6
गणतंत्र दिवस पर भारत में झंडा फहराने के नियम - फोटो : एएनआई
  • तिरंगे को हमेशा सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच ही फहराया जा सकता है। तिरंगे को कभी आधा झुकाकर नहीं फहराया जाना चाहिए। ऐसा सिर्फ उन मौकों पर होता है जब सरकारी इमारतों पर झंडे को आधा झुकाकर फहराने के आदेश जारी किए गए हों। इसके अलावा, तिरंगे को कभी जमीन पर नहीं रखा जाता।

4 of 6
गणतंत्र दिवस पर भारत में झंडा फहराने के नियम - फोटो : amar ujala
  • तिरंगे को कभी भी पानी में नहीं डुबोना चाहिए। तिरंगे के किसी भाग को जलाते हुए, नुकसान पहुंचाते हुए या इसका अपमान करते हुए पकड़े जाने पर जेल हो सकती है।
विज्ञापन

5 of 6
गणतंत्र दिवस पर भारत में झंडा फहराने के नियम - फोटो : Pixabay
  • आर्म्ड फोर्सेज के शहीद जवानों के अलावा के अलावा किसी मृत व्यक्ति के शव को तिरंगे से नहीं ढकना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गणतंत्र दिवस पर भारत में झंडा फहराने के नियम - फोटो : Pixabay
  • तिरंगा फहराने के समय ध्यान देना चाहिए कि आसपास कोई अन्य झंडा उससे ऊंचा न फहर रहा हो। साथ ही तिरंगा फहराते समय सिर गर्व से उठा होना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें