Online Shopping Alert: पिछले कुछ सालों में तकनीकी रूप से हम काफी मजबूत हुए हैं और लगभग हर एक काम को करने का तरीका बदल चुका है। जिन कामों के लिए पहले घंटों-घंटों लाइनों में लगना पड़ता था, वही काम अब मोबाइल या कंप्यूटर के एक क्लिक में हो जाते हैं। वहीं, शॉपिंग को ही ले लीजिए। अब लोग ऑफलाइन शॉपिंग से ज्यादा ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं। इसमें बिना मार्केट जाए घर पर ही आपकी पसंद का सामान पहुंच जाता है। वहीं, इस दौरान लोगो को कई तरह के ऑफर्स भी मिलते हैं। इन सबके बीच आप जब भी ऑनलाइन शॉपिंग करें, तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें। वरना आप ठगी के शिकार हो सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि जालसाज लोगों को ठगने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। तो चलिए जानते हैं ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...