फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Refrigerator: मौसम के हिसाब से फ्रिज का तापमान कैसे सेट करें? खाना भी रहेगा ताजा, बिजली की भी होगी बचत

Fri, 24 Jul 2026 08:01 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Season Wise Fridge Cooling: अक्सर लोग फ्रिज के अधिक बिजली बिल से बहुत परेशान रहते हैं। बता दें कि ये बहुत कम लोगों को मालूम है कि अगर आप फ्रिज का तापमान मौसम के हिसाब से सेट कर दें, तो बिजली बिल भी कम हो सकेगा और फ्रिज के अंदर का खाना भी नहीं खराब होगा। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Refrigerator Temperature Settings - फोटो : AI
Refrigerator Temperature Settings: रेफ्रिजरेटर आज के समय में हर घर की एक बुनियादी जरूरत बन चुका है। दूध, सब्जियां और बचा हुआ खाना खराब होने से बचाने के लिए हम चौबीसों घंटे फ्रिज का इस्तेमाल करते हैं। मगर एक आम इंसान अक्सर साल के 365 दिन फ्रिज को एक ही तापमान सेटिंग्स पर चलाता रहता है। मौसम बदलने के साथ बाहर का तापमान बदलता है, इसलिए फ्रिज की आंतरिक सेटिंग में बदलाव करना बेहद जरूरी होता है। 

अगर आप मौसम के अनुकूल सही सेटिंग नहीं चुनते हैं, तो या तो आपका खाना सकता है या फिर आपका बिजली का बिल बहुत ज्यादा आने लग सकता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि हर मौसम के हिसाब से फ्रिज का तापमान कैसे सेट करना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
भीषण गर्मी के मौसम में रखें यह सेटिंग - फोटो : AdobeStock
भीषण गर्मी के मौसम में रखें यह सेटिंग
  • गर्मियों के महीनों में जब बाहर का तापमान 40 डिग्री से ऊपर चला जाता है, तब फ्रिज को बहुत ज्यादा मशक्कत करनी पड़ती है। 
  • इस मौसम में बैक्टीरिया को पनपने से रोकने और दूध-सब्जियों को बिल्कुल ताजा रखने के लिए आपको अपने फ्रिज का तापमान 1 डिग्री से 3 डिग्री या डायल थर्मामीटर पर 4 से 5 नंबर के बीच सेट करना चाहिए, जिससे कूलिंग बनी रहे।
विज्ञापन

3 of 5
सर्दियों के दिनों में बदल दें फ्रिज का नंबर - फोटो : AdobeStock
सर्दियों के दिनों में बदल दें फ्रिज का नंबर
  • सर्दियों के मौसम में जब बाहर का वातावरण पहले से ही काफी ठंडा होता है, तब फ्रिज को ज्यादा कूलिंग करने की जरूरत नहीं पड़ती। 
  • इस दौरान बिजली बचाने के लिए फ्रिज का तापमान बढ़ाकर 4 डिग्री से 6 डिग्री या डायल पर 1 से 2 नंबर कर देना चाहिए। 
  • इस सेटिंग से कंप्रेसर पर दबाव कम पड़ता है, खाना भी सुरक्षित रहता है और बिजली का बिल भी काफी कम आता है।

4 of 5
बरसात और उमस के मौसम के लिए सही गाइड - फोटो : AdobeStock
बरसात और उमस के मौसम के लिए सही गाइड
  • मानसून यानी बारिश के दिनों में हवा में नमी बहुत ज्यादा बढ़ जाती है, जिससे चीजें बहुत जल्दी खराब होने लगती हैं। 
  • इस मौसम में नमी और बैक्टीरिया के संतुलन को बनाए रखने के लिए फ्रिज का मध्यम तापमान यानी 3 डिग्री से 4 डिग्री या डायल पर 3 नंबर सेट करना सबसे बेस्ट माना जाता है, जिससे फ्रीजर में बर्फ भी सही मात्रा में जमती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिजली बचाने और खाना ताजा रखने के जरूरी टिप्स - फोटो : AdobeStock
बिजली बचाने और खाना ताजा रखने के जरूरी टिप्स
  • फ्रिज का दरवाजा बार-बार खोलने से बचें क्योंकि इससे अंदर की ठंडी हवा बाहर निकल जाती है और कंप्रेसर को दोबारा कूलिंग करने के लिए ज्यादा बिजली खानी पड़ती है। 
  • इसके अलावा, फ्रिज को कभी भी पूरी तरह ऊपर तक खचाखच न भरें, अंदर बर्तनों के बीच थोड़ी जगह जरूर खाली रखें ताकि ठंडी हवा हर कोने तक आसानी से पहुंच सके और खाना लंबे समय तक फ्रेश रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें