फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Laptop Tips: क्या लैपटॉप चार्जर से मोबाइल चार्ज करना चाहिए? जानें बैटरी पर क्या असर पड़ता है

Fri, 24 Jul 2026 07:45 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Laptop Charger For Phone: अक्सर कुछ अपने लैपटॉप के चार्जर से ही मोबाइल भी चार्ज करने लगते हैं, ध्यान देने वाली बात यह है कि इसको लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल भी रहते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Laptop Charger for Phone - फोटो : AI
Smartphone Battery Safety Tips: आज के डिजिटल दौर में हमारे पास स्मार्टफोन, लैपटॉप और टैबलेट जैसे कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स होते हैं। इन सभी उपकरणों को चार्ज करने के लिए अलग-अलग चार्जर भी मिलते हैं। अक्सर सफर के दौरान या घर में चार्जर न मिलने पर, कुछ लोग लैपटॉप के टाइप-सी चार्जर से ही अपने मोबाइल को चार्ज पर लगा देते हैं। 

मगर एक आम इंसान के मन में हमेशा यह डर बना रहता है कि लैपटॉप का भारी-भरकम चार्जर कहीं मोबाइल की बैटरी को पूरी तरह खराब न कर दे या उसमें कोई ब्लास्ट न हो जाए। आइए इस लेख में यही समझते हैं कि लैपटॉप चार्जर से फोन चार्ज करने का तरीका कितना सही है? और इससे आपकी मोबाइल बैटरी पर क्या असर पड़ता है।
विज्ञापन

2 of 5
टाइप-सी और यूएसबी पीडी तकनीक का कमाल - फोटो : AI
टाइप-सी और यूएसबी पीडी तकनीक का कमाल
  • असल में आजकल के आधुनिक स्मार्टफोन और लैपटॉप में 'यूएसबी पावर डिलीवरी' तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है। 
  • अगर आपके लैपटॉप और मोबाइल दोनों में टाइप-सी पोर्ट है, तो आप बिना किसी डर के लैपटॉप के चार्जर से अपना फोन चार्ज कर सकते हैं।
  • यूनिवर्सल केबल के इस दौर में यह पूरी तरह से सुरक्षित है और इससे मोबाइल को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है।
विज्ञापन

3 of 5
स्मार्ट चार्जर और फोन का आपसी तालमेल - फोटो : AI
स्मार्ट चार्जर और फोन का आपसी तालमेल
  • बहुत से लोग सोचते हैं कि लैपटॉप का 65 वॉट का चार्जर मोबाइल को भी उतनी ही ज्यादा बिजली भेज देगा, जिससे फोन जल जाएगा। 
  • मगर आपको बता दें कि आज के स्मार्टफोन बेहद स्मार्ट होते हैं। 
  • जब आप लैपटॉप चार्जर को फोन से जोड़ते हैं, तो फोन का इन-बिल्ट प्रोसेसर चार्जर से तालमेल बिठाकर सिर्फ उतनी ही बिजली लेता है जितनी उसे जरूरत होती है।

4 of 5
चार्जिंग स्पीड पर क्या पड़ता है असर - फोटो : AI
चार्जिंग स्पीड पर क्या पड़ता है असर
  • अगर आपका स्मार्टफोन अधिकतम 18 वॉट या 33 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, तो लैपटॉप का 65 वॉट का चार्जर भी उसे सिर्फ 18 वॉट या 33 वॉट की स्पीड से ही चार्ज करेगा। 
  • इसका मतलब यह है कि बड़े चार्जर से लगाने पर भी आपका फोन तय समय में ही चार्ज होगा, उससे ज्यादा तेज नहीं। 
  • हालांकि, कुछ विशेष ब्रांड्स के फोन अपनी मूल स्पीड से थोड़े धीमे चार्ज हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुरक्षित चार्जिंग के लिए इन जरूरी बातों का रखें ध्यान - फोटो : Adobe Stock
सुरक्षित चार्जिंग के लिए इन जरूरी बातों का रखें ध्यान
  • इस देसी हैक को आजमाते समय हमेशा ध्यान रखें कि चार्जर किसी अच्छी और ब्रांडेड कंपनी का ही हो; लोकल या घटिया चार्जर का इस्तेमाल करने से बचें। 
  • इसके अलावा, चार्जिंग के दौरान अगर आपका फोन सामान्य से ज्यादा गर्म होने लगे, तो तुरंत चार्जर को हटा दें। 
  • हालांकि यह तरीका सुरक्षित है, लेकिन आपात स्थिति से इतर रोजाना के इस्तेमाल के लिए फोन के अपने ओरिजिनल चार्जर को ही प्राथमिकता देना सबसे बेहतर होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें