Refrigerator Maintenance Tips: नया फ्रिज खरीदने के बाद अक्सर लोग इस चिंता में रहते हैं कि इसकी कूलिंग गैस कब खत्म होगी, लेकिन तकनीकी रुप से सच यह है कि फ्रिज की गैस कभी 'खत्म' नहीं होती। यह एक सीलबंद पाइपिंग सिस्टम (क्लोज्ड लूप सिस्टम) में लगातार घूमती रहती है, जिससे कूलिंग बनी रहती है।
हालांकि, नए फ्रिज में गैस जल्दी खत्म नहीं होती, लेकिन ट्रांसपोर्टेशन के दौरान जोर से हिलने या झटके लगने से अगर पाइप पर तोड़ा भी निशान पड़ता है तो गैस लीक हो सकती है। मगर अच्छी बात यह है अगर नए फ्रिज से गैस जल्दी खत्म होती तो कंपनी तुरंत ठीक करने पर काम करती है। आइए इस लेख में फ्रिज से गैस लीक होने के बारे में विस्तार से जानते हैं।