फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्दबाजी में डाल दिया गलत मोबाइल नंबर और हो गया रिचार्ज! अब क्या मिलेगा रिफंड?

Mon, 31 Aug 2026 04:03 PM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला

सार

Wrong Mobile Recharge: मोबाइल रिचार्ज करते समय गलत नंबर डालना महंगा पड़ सकता है। सफल रिचार्ज होने के बाद रिफंड मिलना हर मामले में तय नहीं होता और यह ऑपरेटर तथा रिचार्ज के तरीके पर निर्भर कर सकता है। इसलिए गलती होते ही तुरंत संबंधित ऑपरेटर या जिस प्लेटफॉर्म से रिचार्ज किया गया है, वहां मदद के लिए संपर्क करना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 4
गलत नंबर पर रिचार्ज हो गया तो क्या करें? - फोटो : AI
मोबाइल रिचार्ज करते समय गलत नंबर डालना महंगा पड़ सकता है। सफल रिचार्ज होने के बाद रिफंड मिलना हर मामले में तय नहीं होता और यह ऑपरेटर तथा रिचार्ज के तरीके पर निर्भर कर सकता है। इसलिए गलती होते ही तुरंत संबंधित ऑपरेटर या जिस प्लेटफॉर्म से रिचार्ज किया गया है, वहां मदद के लिए संपर्क करना चाहिए। आजकल मोबाइल रिचार्ज करने में मुश्किल से कुछ मिनट लगते हैं। नंबर डालिए, प्लान चुनिए और यूपीआई या कार्ड से पेमेंट कर दीजिए। लेकिन इसी जल्दबाजी में कई बार एक अंक गलत दब जाता है और रिचार्ज किसी दूसरे मोबाइल नंबर पर चला जाता है। इसके बाद सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि क्या गलत नंबर पर किया गया मोबाइल रिचार्ज वापस मिल सकता है? इसका जवाब हर मामले में एक जैसा नहीं है। सफल रिचार्ज के बाद रिफंड या उसे सही नंबर पर ट्रांसफर करने की सुविधा ऑपरेटर और रिचार्ज के तरीके के अनुसार अलग हो सकती है। तो आइए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
जियो का शानदार ईयरली रिचार्ज प्लान - फोटो : एआई जनरेटेड
सबसे पहले घबराएं नहीं, तुरंत जानकारी जुटाएं
अगर आपको पता चलता है कि गलत नंबर पर रिचार्ज हो गया है तो सबसे पहले ट्रांजैक्शन की जानकारी सुरक्षित रखें। रिचार्ज की रसीद, ट्रांजैक्शन आईडी, रिचार्ज की रकम और जिस नंबर पर गलती से रिचार्ज हुआ है, उसकी जानकारी संभालकर रखें। इसके बाद जितनी जल्दी हो सके संबंधित मोबाइल ऑपरेटर या रिचार्ज प्लेटफॉर्म के सपोर्ट से संपर्क करें। देर करने पर मामले को सुलझाना और मुश्किल हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 4
जियो रिचार्ज प्लान - फोटो : एआई जनरेटेड
सफल रिचार्ज और फेल रिचार्ज में फर्क समझें
यहां एक बात समझना बेहद जरूरी है। अगर आपका रिचार्ज फेल हो गया है और खाते से पैसे कट गए हैं, तो यह गलत नंबर पर सफल रिचार्ज होने से अलग मामला है। कुछ सिम कार्ड कंपनी अपनी आधिकारिक जानकारी में बताते हैं कि असफल रिचार्ज की स्थिति में कटी हुई रकम रिफंड की जा सकती है। लेकिन गलत नंबर पर रिचार्ज सफलतापूर्वक हो जाना अलग स्थिति है।
विज्ञापन

4 of 4
जियो ने लॉन्च किया शानदार रिचार्ज पैक - फोटो : एआई जनरेटेड
गलत नंबर पर रिचार्ज हो जाए तो क्या करें?
आप कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट पर गलत नंबर पर हुए रिचार्ज को सही नंबर पर शिफ्ट करने के लिए SMS के जरिए अनुरोध किया जा सकता है। हालांकि यह सुविधा किन परिस्थितियों में लागू होगी और हर तरह के रिचार्ज में मिलेगी या नहीं, इसके लिए ग्राहक को आधिकारिक प्रक्रिया और कस्टमर केयर से पुष्टि करनी चाहिए।
 

घर में ताला लगाकर जा रहे हैं? सिर्फ गैस बंद करना काफी नहीं, निकलने से पहले कर लें ये जरूरी काम

ट्रेन छूट गई और टिकट था कंफर्म? जान लें मिलेगा रिफंड या डूब जाएंगे पूरे पैसे

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें