How to Exchange 2000 Rupees Note: हमें जब भी कुछ सामान लेना होता है या अपनी आजीविका चलानी होती है, तो हमें पैसों की जरूरत होती है। आप 1 रुपये के सिक्के से लेकर 2 हजार रुपये तक के नोट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब 2 हजार रुपये का नोट चलन से बाहर होने जा रहा है। दरअसल, मई 2023 में भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई ने ये घोषणा की थी कि अब वो 2 हजार रुपये के नोट को वापस लेगी। इसके लिए 30 सितंबर 2023 तक की तारीख भी तय की गई, लेकिन अब इसे फिर से आगे बढ़ा दिया गया है। ऐसे में अगर आपके पास अभी भी 2 हजार रुपये के नोट हैं, तो चलिए जानते हैं कि आप इन्हें कब तक वापस करवा सकते हैं और इसका प्रोसेस क्या है। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...