फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबर काम की: अभी कितने और दिन तक बदलवा सकते हैं 2 हजार रुपये के नोट और क्या है प्रोसेस? एक क्लिक में यहां जानें

Tue, 03 Oct 2023 03:23 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
2 हजार रुपये का नोट बदलने का तरीका क्या है? - फोटो : Amar Ujala
How to Exchange 2000 Rupees Note: हमें जब भी कुछ सामान लेना होता है या अपनी आजीविका चलानी होती है, तो हमें पैसों की जरूरत होती है। आप 1 रुपये के सिक्के से लेकर 2 हजार रुपये तक के नोट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब 2 हजार रुपये का नोट चलन से बाहर होने जा रहा है। दरअसल, मई 2023 में भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई ने ये घोषणा की थी कि अब वो 2 हजार रुपये के नोट को वापस लेगी। इसके लिए 30 सितंबर 2023 तक की तारीख भी तय की गई, लेकिन अब इसे फिर से आगे बढ़ा दिया गया है। ऐसे में अगर आपके पास अभी भी 2 हजार रुपये के नोट हैं, तो चलिए जानते हैं कि आप इन्हें कब तक वापस करवा सकते हैं और इसका प्रोसेस क्या है। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
2 हजार रुपये का नोट बदलने का तरीका क्या है? - फोटो : iStock
आखिरी तारीख बढ़ी आगे
  • जैसा कि 2 हजार रुपये के नोट बैंकों में जमा करवाने की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2023 थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 7 अक्तूबर 2023 कर दिया गया है। ऐसे में आपके पास 2 हजार रुपये के नोट बदलवाने के लिए अभी 5 दिन का और समय है।
विज्ञापन

3 of 5
2 हजार रुपये का नोट बदलने का तरीका क्या है? - फोटो : istock
कहां और कितने पैसे बदलवा सकते हैं आप?
  • अगर आपके पास अभी भी 2 हजार रुपये के नोट हैं, तो आप अपने नजदीकी बैंक में जाकर इन्हें बदलवा सकते हैं। इसके लिए जरूरी नहीं कि आपका जिस बैंक में खाता है, वहीं जाना होगा बल्कि आप किसी भी नजदीकी बैंक में जाकर इन 2 हजार के नोट को बदलवा सकते हैं।

4 of 5
2 हजार रुपये का नोट बदलने का तरीका क्या है? - फोटो : iStock
  • आरबीआई के नियमों के मुताबिक, आप एक बार में अधिकतम 20 हजार रुपये की राशि ही बदलवा सकेंगे। बैंक में इसके लिए अलग से काउंटर की व्यवस्था की गई थी, जहां जाकर आप आसानी से नोट बदलवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
2 हजार रुपये का नोट बदलने का तरीका क्या है? - फोटो : istock
7 अक्तूबर के बाद क्या होगा?
  • रिजर्व बैंक ने अपने बयान में बताया कि 2 हजार रुपये के नोट को बदलवाने की आखिरी तारीख 7 अक्तूबर 2023 है। इसके बाद भी अगर किसी के पास 2 हजार रुपये का नोट रह जाता है, तो ये महज एक कागज का टुकडा बनकर रह जाएगा। हालांकि, आरबीआई की तरफ से ये भी कहा गया कि, 7 अक्तूबर के बाद भी इन नोटों को बदलवाया जा सकेगा लेकिन बैंकों में नहीं। बल्कि, इसके लिए आपको आरबीआई के 19 क्षेत्रीय कार्यालयों में जाना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें