फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bank Holiday: आपके शहर में कब-कब बंद रहेगा बैंक? यहां देखें दिसंबर महीने की छुट्टियों की सूची

Thu, 28 Nov 2024 11:06 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नवंबर का महीना खत्म होने में आज के बाद सिर्फ दो दिन बचे हैं। ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई काम है तो करवा लें, क्योंकि दिसंबर माह में 17 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं।
विज्ञापन
1 of 5
दिसंबर में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे? - फोटो : Amar Ujala
December 2024 Bank Holiday List in Hindi: अगर आप भी बैंक जाने का प्लान इन दिनों कर रहे हैं तो जान लें कि दिसंबर में बैंक 17 दिन बंद रहने वाले हैं। अलग-अलग तरह के कामों के लिए लोगों को बैंक जाना पड़ता है। वैसे तो कई काम ऑनलाइन हो जाते हैं, लेकिन कई काम ऐसे होते हैं जिनके लिए बैंक जाना पड़ता है। इसलिए आप अपने जरूरी काम आज-कल में निपटा सकते हैं। साथ ही आप यहां जान सकते हैं कि अगर आप दिसंबर में बैंक जाना चाहते हैं तो आपको पता होना जरूरी हो जाता है कि आपके शहर में कब-कब बैंक बंद है। तो चलिए जानते हैं आपके शहर में किस दिन बैंक बंद रहेंगे। आप अगली स्लाइड्स में बैंकों की छुट्टियों के बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
दिसंबर में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे? - फोटो : Adobe Stock
जानें आपके शहर में किस दिन बैंक रहेंगे बंद:-

1, 3, 7, 8, 10 और 11 दिसंबर
  • 1 दिसंबर - विश्व एड्स दिवस - पूरे देश के बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 3 दिसंबर - सेंटर फ्रांसिस जेवियर पर्व - पणजी में बैंक बंद रहेंगे
  • 7 दिसंबर - महीने का पहला शनिवार - देश के सभी बैंकों में अवकाश
  • 8 दिसंबर - रविवार के कारण देश के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 10 दिसंबर - मानव अधिकार दिवस - देशभर के बैंक बंद रहेंगे
विज्ञापन

3 of 5
दिसंबर में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे? - फोटो : Adobe Stock
  • 11 दिसंबर - यूनिसेफ जन्मदिन - बैंक बंद रहेंगे
  • 14 दिसंबर - महीने का दूसरा शनिवार - देश के सभी बैंकों की छुट्टी
  • 15 दिसंबर - रविवार का अवकाश रहेगा - देश के सभी बैंक बंद रहेंगे
  • 18 दिसंबर - गुरु घासीदास जयंती - चंडीगढ़ में स्थित बैंकों की छुट्टी रहेगी

4 of 5
दिसंबर में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे? - फोटो : Adobe Stock
  • 19 दिसंबर - गोवा मुक्ति दिवस - पणजी में बैंक बंद रहेंगे
  • 22 दिसंबर - रविवार की छुट्टी रहेगी - पूरे देश में बैंकों में अवकाश रहेगा
  • 24 दिसंबर - गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस - मेघालय, मिजोरम, पंजाब और चंडीगढ़ के बैंक बंद रहेंगे
  • 25 दिसंबर - क्रिसमस - सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिसंबर में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे? - फोटो : Adobe Stock
  • 26 दिसंबर - बॉक्सिंग डे और क्वंजा - बैंक बंद रहेंगे
  • 28 दिसंबर - महीना का चौथा शनिवार - पूरे देश में बैंकों में अवकाश रहेगा
  • 29 दिसंबर - रविवार का अवकाश रहेगा - पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे
  • 30 दिसंबर - तमु लोसर - सिक्किम के बैंक बंदे रहेंगे
  • 31 दिसंबर - नए वर्ष की पूर्व संध्या - मिजोरम में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें