RBI Coin Deposit Rules: आज के समय विभिन्न प्रकार की छोटी खरीदारी करने के लिए हम लोग सिक्कों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि सिक्के हमारी जिंदगी में लेनदेन का एक अहम हिस्सा हैं। इनका उपयोग हम अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में कई कामों को करने के लिए करते हैं। अक्सर हम में से अधिकतर लोगों का सवाल रहता है कि हम अपने बैंक में कितनी राशि तक के सिक्कों को जमा कर सकते हैं। इस बारे में बहुत कम लोगों को ही जानकारी है। ऐसे में इसको लेकर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) ने एक खास नियम को बना रखा है। अगर आपको इस नियम के बारे में नहीं पता है। ऐसे में आपको इस बारे में पता होना जरूरी है। मौजूदा समय में एक, दो, पांच, दस और बीस रुपये के सिक्कों को जारी किया जाता है।