Act Of God Rules For Indian Banks: अक्सर लोग अपने सोने-चांदी के गहने और जरूरी कागजात सुरक्षा के लिहाज से बैंक के लॉकर में रखते हैं। आम इंसान को लगता है कि बैंक लॉकर में उसका कीमती सामान सौ फीसदी सुरक्षित है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर बैंक में चोरी हो जाए, डकैती पड़े या आग लगने से लॉकर का सामान जल जाए, तो बैंक आपको कितना मुआवजा देगा?
भारतीय रिजर्व बैंक के संशोधित नियमों के अनुसार, बैंक अब अपनी जिम्मेदारी से पूरी तरह पल्ला नहीं झाड़ सकते। हालांकि, इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आपको आपके पूरे नुकसान की भरपाई मिल जाएगी। आरबीआई ने मुआवजे के लिए एक खास कानूनी गणित तय किया है, जिसे हर लॉकर धारक के लिए समझना बेहद जरूरी है। आइए बहुत ही सरल शब्दों में जानते हैं कि ऐसी दुर्घटना होने पर बैंक आपको कितना पैसा देने के लिए कानूनी रूप से बाध्य है।