राशन कार्ड धारकों के लिए जल्द ही एक बड़ी खबर सामने आने वाली है। खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने राशन कार्ड के नियमों में बड़े बदलाव का फैसला लिया है, जिससे कई सारे लोगों के उपर असर होगा। जानकारी के मुताबिक सरकारी राशन की दुकानों से राशन लेने वाले पात्र लोगों के लिए तय किए गए मानकों में विभाग ने बदलाव करने का फैसला लिया है। अब नए मानक का प्रारूप लगभग तैयार कर लिया गया है। अब आप ये सोच रहे होंगे कि आखिर अब किन मानकों पर लोगों को राशन दिया जाएगा और ये बदलाव आखिर क्यों किए जा रहे हैं। खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के मुताबिक देशभर में इस समय 80 करोड़ लोग नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट का लाभ उठा रहे हैं। यहां दिक्कत की बात ये है कि इन लोगों में कई लोग ऐसे शामिल हैं, जो हर तरह से संपन्न हैं. लेकिन फिर भी वे इसका लाभ उठा रहे हैं।