फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ration Card: ये एक छोटी सी गलती बंद करवा सकती है आपका राशन कार्ड, चेक करें कहीं आप तो नहीं कर रहे

Fri, 09 May 2025 06:47 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ration Card Kyo Band Ho Sakta Hai: अगर आपके पास भी राशन कार्ड है तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि अगर आप अपने राशन कार्ड का इस्तेमाल लंबे समय से नहीं करते हैं, तो आपका राशन कार्ड बंद हो सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
क्यों कट सकता है राशन कार्ड से नाम? - फोटो : Adobe Stock
Ration Card Alert: सरकार कई सारी सरकारी योजनाओं के जरिए उन लोगों की मदद करने का काम करती है जो गरीब वर्ग से आते हैं या जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं। अलग-अलग योजनाएं लोगों को आर्थिक मदद करने के अलावा भी कई अन्य तरह से मदद करती है। इसके अलावा राज्य सरकारें भी कई तरह की योजनाएं चलाती हैं।

वहीं, केंद्र सरकार की एक योजना है अंत्योदय योजना जिसके तहत पात्र लोगों के पहले तो राशन कार्ड बनाए जाते हैं और इसके बाद इस राशन कार्ड से मुफ्त और सरकारी रेट पर राशन लिया जा सकता है। इसके लिए सरकार जगह-जगह पर राशन डीलर की दुकानें खुलवाती है और उसके बाद कार्डधारकों को राशन इन्हीं दुकानों से दिया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपका राशन कार्ड बंद भी हो सकता है। अगर आप एक गलती करते हैं तो आपका राशन कार्ड बंद हो सकता है। तो चलिए जानते हैं ये गलती क्या हो सकती है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
क्यों कट सकता है राशन कार्ड से नाम? - फोटो : Adobe Stock
इस गलती से बंद हो सकता है राशन कार्ड
  • अगर आपके पास राशन कार्ड है तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि अगर आप अपने राशन कार्ड का लंबे समय से इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, तो आपका राशन कार्ड बंद हो सकता है। इसे ऐसे समझिए कि अगर आप लंबे वक्त से सरकारी दुकान से राशन कार्ड के जरिए राशन नहीं ले रहे हैं, तो आपके राशन कार्ड को इनएक्टिव समझकर बंद किया जा सकता है। हालांकि, आप दोबारा आवेदन करके अपना राशन कार्ड बनवा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
क्यों कट सकता है राशन कार्ड से नाम? - फोटो : Adobe Stock
इन गलतियों के कारण भी बंद हो सकता है राशन कार्ड

नंबर 1
  • अगर आप राशन कार्डधारक हैं तो जान लें कि आपको ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। अगर आप अपने राशन कार्ड की ई-केवाईसी नहीं करवाते हैं तो आपका राशन कार्ड बंद हो सकता है। दरअसल, विभाग की तरफ से कहा गया कि राशन कार्डधारकों को अपने प्रत्येक सदस्य (जितने लोगों का नाम राशन कार्ड में दर्ज है) की ई-केवाईसी करवानी होगी।

4 of 5
क्यों कट सकता है राशन कार्ड से नाम? - फोटो : Adobe Stock
  • इस ई-केवाईसी को करवाने के लिए राशन कार्डधारक और कार्ड दिए बाकी सदस्यों को अपने राशन डीलर के पास जाना होता है। यहां पर पोस मशीन के जरिए आपकी ई-केवाईसी कर दी जाती है, लेकिन जो इसे नहीं करवाता है उसका राशन कार्ड रद्द हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्यों कट सकता है राशन कार्ड से नाम? - फोटो : Adobe Stock
नंबर 2
  • जान लें कि राशन कार्ड सिर्फ उन लोगों का बनता है जो इसके लिए पात्र होते हैं। इसमें एपीएल और बीपीएल जैसे राशन कार्ड शामिल होते हैं, लेकिन अगर कोई अपात्र शख्स गलत दस्तावेज लगाकर या फर्जी तरीके से राशन कार्ड बनवा लेता है, तो विभाग द्वारा ऐसे लोगों की पहचान कर उनके राशन कार्ड बंद किए जाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें