फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ration Card: अगर आपको भी जुड़वाना है अपने बच्चे का नाम, तो यहां जानें तरीका और जरूरी दस्तावेजों की लिस्ट

Wed, 05 Mar 2025 08:04 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अंत्योदय योजना से जुड़कर आप हर महीने मुफ्त राशन प्राप्त कर सकते हैं। बस इसके लिए आप राशन कार्डधारक होने चाहिए। आप अपने बच्चे का नाम भी इस कार्ड में जुड़वा सकते हैं जिसका तरीका आप यहां जान सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
राशन कार्ड में बच्चों का नाम जुड़वाने का तरीका। - फोटो : Adobe Stock
Ration Card: भारत सरकार की कई योजनाएं हैं जिनका लाभ करोड़ों लोग ले रहे हैं। इसी क्रम में एक योजना है अंत्योदय योजना। इस योजना को भारत सरकार चलाती है जिसके तहत पात्र लोगों के राशन कार्ड बनाए जाते हैं। वहीं, कोविड काल से राशन कार्डधारकों को मुफ्त राशन भी दिया जा रहा है। परिवार के प्रत्येक सदस्य के हिसाब से हर महीने राशन दिया जाता है। अगर आप भी राशन कार्डधारक हैं तो आपको भी हर महीने मुफ्त राशन का लाभ मिलता होगा?

वहीं, अगर आपके घर में कोई बच्चा है जिसका नाम आप राशन कार्ड में जुड़वाना चाहते हैं तो आप आसानी से जुड़वा सकते हैं। इसके बाद आपको हर माह मुफ्त राशन का लाभ दिया जाता है। साथ ही आप जान सकते हैं कि बच्चे का नाम जुड़वाने के लिए आपको कौन से दस्तावेज चाहिए होते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
राशन कार्ड में बच्चों का नाम जुड़वाने का तरीका। - फोटो : Adobe Stock
पहले जान लेते हैं नाम जुड़वाने का तरीका क्या है:-

पहला स्टेप
  • आपके भी अगर बच्चे का नाम राशन कार्ड में नहीं है तो आप इसे जुड़वा सकते हैं जिसका तरीका बेहद आसान है
  • आपको करना ये है कि सबसे पहले तो अपने राज्य के खाद्य आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होता है
  • उदाहरण के लिए अगर आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं तो आपको इस आधिकारिक वेबसाइट https://fcs.up.gov.in/ पर जाना होता है
विज्ञापन

3 of 5
राशन कार्ड में बच्चों का नाम जुड़वाने का तरीका। - फोटो : Adobe Stock
दूसरा स्टेप
  • फिर आपको कई ऑप्शन दिखेंगे जिसमें से आपको 'राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम जोड़ें' वाले विकल्प पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म आएगा जिसमें आपको अपने बच्चे की सभी जानकारी भरनी होती है
  • अब आपको जरूरी दस्तावेज लगाने हैं और फिर आवेदन शुल्क जमा करना होता है और आवेदन को सबमिट कर दें।

4 of 5
राशन कार्ड में बच्चों का नाम जुड़वाने का तरीका। - फोटो : Adobe Stock
इन दस्तावेजों की पड़ती है जरूरत:-
  • राशन कार्ड में अपने बच्चे का नाम जुड़वाना है तो इसके लिए आपको कुछ दस्तावेज चाहिए होते हैं जिसमें पहला दस्तावेज है बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
  • आप जन्म प्रमाण पत्र को नगर निगम, नगर पालिका या ग्राम पंचायत से प्राप्त कर सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राशन कार्ड में बच्चों का नाम जुड़वाने का तरीका। - फोटो : Adobe Stock
  • वहीं, दूसरा दस्तावेज मुखिया (जिसके नाम पर राशन कार्ड बना है) का एक फोटो चाहिए होता है, जो पासपोर्ट होना चाहिए
  • ध्यान रहे कि बच्चे का नाम राशन कार्ड में जुड़वाते समय आपको उसका आधार कार्ड भी चाहिए होता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें