फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gas Cylinder: सरकार दे रही है राशन कार्ड धारकों 450 रुपये में एलपीजी गैस सिलेंडर, जानिए क्या है स्कीम

Mon, 25 Nov 2024 06:04 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सरकार राशन कार्ड धारकों को महज 450 रुपये की कीमत पर एलपीजी गैस सिलेंडर प्रदान कर रही है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन
1 of 5
lpg gas cylinder - फोटो : Adobe Stock
देश में गरीब लोगों को आर्थिक स्तर पर सशक्त करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। भारत में हर साल भुखमरी की वजह से कई लोगों की जान चली जाती है। ऐसे में देश के करोड़ों लोगों को सरकार नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के अंतर्गत बेहद कम कीमत पर राशन मुहैया करा रही है। हालांकि, राशन की सुविधा लेने के लिए के लिए आपके पास राशन कार्ड का होना जरूरी है। अगर आपके पास राशन कार्ड नहीं है तो आप कम कीमत पर मिलने वाले राशन की सुविधा प्राप्त नहीं कर सकते हैं। राशन कार्ड का इस्तेमाल करके आप केवल राशन की ही सुविधा ही नहीं बल्कि कई अन्य योजनाओं का लाभ भी ले सकते हैं। राजस्थान सरकार राशन कार्ड धारकों को महज 450 रुपये की कीमत पर एलपीजी गैस सिलेंडर प्रदान कर रही है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
LPG gas Cylinder - फोटो : Adobe Stock
इस योजना के अंतर्गत राजस्थान सरकार राज्य के राशन कार्ड धारकों को सस्ती कीमत पर गैस सिलेंडर प्रदान करेगी। इसके लिए राशन कार्ड धारकों को मात्र 450 रुपये ही देने होंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
Ration Card - फोटो : Adobe Stock
आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि 450 रुपये में अभी तक उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस सिलेंडर दिया जाता था। हालांकि, अब राजस्थान में वे लोग जिनके पास राशन कार्ड है वे भी इस योजना का लाभ ले सकेंगे। 

4 of 5
Ration Card - फोटो : Adobe Stock
इस सुविधा का लाभ लेने के लिए राशन कार्ड धारकों को अपनी एलपीजी आईडी को राशन कार्ड से लिंक कराना होगा। एलपीजी आईडी को राशन कार्ड से लिंक कराने के बाद ही वे इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ration Card - फोटो : Adobe Stock
राजस्थान में नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के अंतर्गत एक करोड़ से ज्यादा परिवार कम कीमत पर राशन की सुविधा का लाभ ले रहे हैं। इसमें करीब 37 लाख परिवारों को उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 450 रुपये में गैस सिलेंडर का लाभ मिल रहा है। वहीं राजस्थान सरकार की इस योजना के अंतर्गत अब राज्य के करीब 68 लाख परिवारों को राशन कार्ड पर 450 रुपये की कीमत पर गैस सिलेंडर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें