फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alert: राशन कार्ड की जरूर करवाएं e-KYC पर इस धोखाधड़ी से सावधान, वरना गंवा बैठेंगे अपनी मेहनत की कमाई

Mon, 26 May 2025 08:20 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ration e-KYC Fraud Se Kaise Bachein: जिन लोगों के पास राशन कार्ड है उन्हें ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है, लेकिन ध्यान रखें कि केवाईसी के नाम पर आपके साथ ठगी न हो जाए।
विज्ञापन
1 of 5
राशन कार्डधारक ई-केवाईसी कैसे करवाएं? - फोटो : Adobe Stock
Ration Card e-KYC Fraud: आज भी हमारे देश में ऐसे लोगों की एक बड़ी संख्या है जो गरीब वर्ग से आते हैं। ऐसे में इनकी मदद के लिए राज्य सरकारें और केंद्र सरकार अलग-अलग योजनाएं चलाती हैं ताकि, इन लोगों की मदद की जा सके। जैसे, कई योजनाओं के जरिए मुफ्त इलाज दिया जाता है तो कई योजनाओं के जरिए आर्थिक मदद की जाती है। जबकि, अंत्योदय योजना के जरिए भारत सरकार पात्र लोगों के राशन कार्ड बनाती है और उन्हें मुफ्त राशन मुहैया करवा रही है।

ऐसे में अगर आपके पास भी राशन कार्ड है तो आप भी मुफ्त राशन प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन बस ध्यान रहे कि ई-केवाईसी जरूर करवा लें क्योंकि विभाग द्वारा सभी लोगों को ये करवाने के लिए कहा गया है। बस ध्यान रहे कि ई-केवाईसी के नाम पर राशन कार्डधारकों के साथ फ्रॉड भी हो सकता है। तो चलिए जानते हैं आप इस फ्रॉड से कैसे बच सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
राशन कार्डधारक ई-केवाईसी कैसे करवाएं? - फोटो : Adobe Stock
क्यों करवाई जा रही है ई-केवाईसी?
  • दरअसल, सरकार द्वारा राशन कार्डधारकों की ई-केवाईसी करवाई जा रही है और ये इसलिए हो रहा है क्योंकि कई लोग एक्टिव नहीं है। आप इसे ऐसे समझिए कि कई लोग ऐसे हैं जिनका निधन हो चुका है और उस सदस्य के नाम पर राशन जा रहा है या कई लोग राशन कार्ड का इस्तेमाल ही नहीं कर रहे हैं। ऐसे लोगों की पहचान ई-केवाईसी द्वारा करने के लिए ही इसे शुरू किया गया।
विज्ञापन

3 of 5
राशन कार्डधारक ई-केवाईसी कैसे करवाएं? - फोटो : Adobe Stock
फ्रॉड से सावधान
  • अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो जरा सावधान रहें, क्योंकि आपके साथ ई-केवाईसी के नाम पर फ्रॉड हो सकता है। जालसाज आपको अनजाने लिंक भेज सकते हैं जिन पर क्लिक करके आपको ई-केवाईसी करवाने के लिए कहा जाता है। यही नहीं, आपको कॉल करके डराया भी जाता है और फिर आपके साथ ठगी हो सकती है।

4 of 5
राशन कार्डधारक ई-केवाईसी कैसे करवाएं? - फोटो : Adobe Stock
ऐसे बचें ठगी से, क्योंकि यहां जानें ई-केवाईसी करवाने का सही तरीका
  • अगर आपको ई-केवाईसी करवानी है तो आपको अपने राशन डीलर के पास जाना है
  • यहां पर आपको अपना राशन कार्ड दिखाना है और फिर पोस मशीन में आपके फिंगर प्रिंट लिए जाते हैं
  • ध्यान रहे राशन कार्ड में जितने लोगों का नाम है, वे सभी डीलर के पास जाएं
  • फिर आपकी ई-केवाईसी हो सकती है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राशन कार्डधारक ई-केवाईसी कैसे करवाएं? - फोटो : Adobe Stock
इस बात को भी जान लें
  • अगर आप ई-केवाईसी करवाने जा रहे हैं तो जान लें कि इसके लिए कोई पैसे नहीं लगते हैं। अगर आपका डीलर ई-केवाईसी करवाने के बदले आपसे पैसे मांगता है, तो आ उसकी शिकायत कर सकते हैं। जान लें कि सरकार की तरफ से ई-केवाईसी करवाना पूरी तरह मुफ्त है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें