फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्डधारक सावधान: एक दिसंबर तक जरूर करवा लें ये काम, वरना मुफ्त राशन लेने में आ सकती है दिक्कत

Tue, 26 Nov 2024 03:25 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत सरकार अंत्योदय योजना चलाती है जिसके तहत पात्र लोगों को मुफ्त रशन दिया जाता है। ऐसे में अगर आप भी राशन कार्डधारक हैं तो आपको एक काम करवाना जरूरी है, ताकि आपको मुफ्त राशन का लाभ लेने में कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन
1 of 5
राशन कार्डधारकों को ये काम करवना जरूरी है। - फोटो : Amar Ujala
Ration Card e KYC Deadline: क्या आपके पास राशन कार्ड है? अगर नहीं, लेकिन आप पात्र हैं तो आप राशन कार्ड बनवा सकते हैं और हर महीने मुफ्त राशन का लाभ ले सकते हैं। दरअसल, भारत सरकार कई तरह की योजनाएं चलाती है जिसमें से एक योजना अंत्योदय योजना है जिसके तहत पात्र लोगों को मुफ्त राशन की सुविधा दी जाती है। इस बीच राशन कार्डधारकों को एक काम करवाना जरूरी है और अगर वो ये काम नहीं करते हैं तो उनको मुफ्त राशन लेने में खासी दिक्कतें आ सकती हैं। इसलिए आपको इस काम को करवा लेना चाहिए और वो भी एक दिसंबर से पहले। तो चलिए जानते हैं ये कौन सा काम है...
विज्ञापन

2 of 5
राशन कार्डधारकों को ये काम करवना जरूरी है। - फोटो : Adobe Stock
ये है वो काम
  • अगर आप भी राशन कार्डधारक हैं तो आपको ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। ऐसे में अगर 1 दिसंबर 2024 तक आप ई-केवाईसी नहीं करवाते हैं तो आपको मुफ्त राशन लेने में दिक्कत हो सकती है। साथ ही आपका राशन कार्ड कैंसिल भी हो सकता है। इसलिए इस काम को समय रहते करवा लें।
विज्ञापन

3 of 5
राशन कार्डधारकों को ये काम करवना जरूरी है। - फोटो : Adobe Stock
ई-केवाईसी करवाने का तरीका ये है:-

स्टेप 1
  • आप भी अगर राशन कार्डधारक हैं और मुफ्त राशन का लाभ लेते हैं तो आपको ई-केवाईसी करवानी होगी
  • आपको ई-केवाईसी करवाने के लिए सबसे पहले अपने राशन डीलर (जिस दुकान से आप सरकारी राशन का लाभ लेते हैं) की दुकान पर जाना होता है

4 of 5
राशन कार्डधारकों को ये काम करवना जरूरी है। - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • आप जब दुकान जाएं तो ध्यान रखें कि आपके परिवार के उन सभी सदस्यों को ई-केवाईसी करवानी है जिनके नाम राशन कार्ड में है
  • आप अलग-अलग जाकर या एक साथ जाकर भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं
  • अब आप दुकान पर गए हैं तो आपको राशन डीलर से मिलना है और उन्हें बताना है कि आपको ई-केवाईसी करवानी है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राशन कार्डधारकों को ये काम करवना जरूरी है। - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 3
  • ऐसे में ई-केवाईसी करवाने के लिए डीलर पोस मशीन में फिंगर प्रिंट लेता है
  • इसमें प्रत्येक सदस्य के एक-एक करके फिंगर प्रिंट लिए जाते हैं
  • फिर जैसे ही ये प्रोसेस पूरा हो जाता है तो आपकी ई-केवाईसी सफलतापूर्वक पूरी हो जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें